{"_id":"60ff16808ebc3edd393180ad","slug":"police-of-three-states-recovered-12th-student-from-rishikesh-grnoida-news-noi595878237","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन राज्यों की पुलिस ने ऋषिकेश से बरामद किया 12वीं का छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन राज्यों की पुलिस ने ऋषिकेश से बरामद किया 12वीं का छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कस्बा स्थित मुंशी कॉलोनी से 18 जुलाई को लापता 12वीं के छात्र अमन सारस्वत को तीन राज्यों की पुलिस ने संयुक्त प्रयास से ऋषिकेश से सकुशल बरामद कर लिया है। छात्र मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर से दो लाख रुपये और कार लेकर निकल गया था। छात्र ने इंस्टाग्राम पर वापस नहीं आने की बात लिखी थी। इससे परिजन को अनहोनी की आशंका हो रही थी। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को छात्र को परिजन को सौंप दिया।
कोतवाली सूरजपुर क्षेत्र की मुंशी कॉलोनी निवासी व्यापारी योगेश सारस्वत ने पुलिस को शिकायत दी थी कि बेटा अमन (16) घर से लापता हो गया है। अमन घर से दो लाख रुपये और ब्रेजा कार भी लेकर गया था। इसके बाद अमन ने दोस्तों से इंस्टाग्राम पर चैटिंग की और कहा कि मूड बहुत खराब है। अब वह लौटकर नहीं आएगा। इसकी जानकारी होने पर परिजन ने पुलिस से बेटे की बरामदगी की मांग की। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में टीम छात्र की बरामदगी के प्रयास में जुट गई।
छात्र मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। इससे पुलिस को परेशानी हुई, लेकिन फिर उसकी लोकेशन उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मिली। सूरजपुर पुलिस ने दोनों प्रदेेशों की पुलिस से मदद मांगी। दोनों प्रदेशों की पुलिस भी छात्र की तलाश में जुट गई। छात्र लगातार जगह बदल रहा था। उसने दो नए मोबाइल खरीदे और उत्तरकाशी के एक युवक के संपर्क में आ गया। उसी के पहचान पत्र पर उसने सिमकार्ड खरीदकर मोबाइल का इस्तेमाल शुरू कर दिया था। रविवार रात को सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने ऋषिकेश पहुंचकर छात्र को सकुशल बरामद किया। सोमवार को पुलिस टीम छात्र को लेकर सूरजपुर पहुंची और परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
पुर्नमिलन समारोह में पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में छात्र पुर्नमिलन समारोह का आयोजन किया गया। ऑनलाइन सम्मेलन में विश्वविद्यालय से उपाधि प्राप्त कर चुके देश-विदेश के छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ने छात्रों को शुभकामनाएं देकर महत्वपूर्ण टिप्स दिए। डीन एकेडमिक प्रो. एनके मलकानिया, रजिस्ट्रार डॉ. विश्वास त्रिपाठी, प्रोफेसर महेश जाट, प्रोफेसर वंदना सहगल ने छात्रों की उपलब्धियों पर सराहना की।