{"_id":"5f78d91d8ebc3e9bb4525dc3","slug":"police-niece-lathis-amidst-huge-uproar-noida-news-noi5402621136","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः डीएनडी पर हंगामे के बीच पुलिस ने भांजीं लाठियां, कांग्रेसियों के साथ सुरक्षा बलों की तीखी झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः डीएनडी पर हंगामे के बीच पुलिस ने भांजीं लाठियां, कांग्रेसियों के साथ सुरक्षा बलों की तीखी झड़प
Sun, 04 Oct 2020 01:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
डीएनडी टोल प्लाजा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस मामले को लेकर दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर शनिवार दोपहर करीब साढ़े चार घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा चला। दिल्ली से हाथरस जाने के लिए राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पूरे लाव-लश्कर के साथ निकले। डीएनडी टोल प्लाजा से 100 मीटर पहले ही नोएडा पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का काफिला रोक लिया। इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई। कार्यकर्ता पुलिस का घेरा तोड़कर आगे बढ़ने लगे। इस बीच पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां भांजीं।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे ही डीएनडी फ्लाईवे पर दिल्ली-नोएडा की सीमा को सील कर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। दोपहर करीब 12:30 बजे 35 सांसदों के साथ राहुल-प्रियंका को नोएडा होकर हाथरस के लिए रवाना होना था। इस बीच बॉर्डर सील होने से डीएनडी फ्लाईवे पर दिल्ली की ओर लंबा जाम लग गया। इसमें कांग्रेस नेता भी फंसे गए। दोपहर करीब 3:45 बजे राहुल को डीएनडी टोल से पहले ही पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन
नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने आगे न जाने की अपील की, लेकिन इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी बहस धक्कामुक्की में तब्दील हो गई। पुलिस अधिकारियों ने राहुल व प्रियंका सहित पांच लोगों को हाथरस जाने की अनुमति दी। राहुल गांधी ने कार की छत पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं को समझाया कि पुलिस ने उन्हें हाथरस जाने की अनुमति दे दी है। अब भी हमें आगे जानें दें, लेकिन कार्यकर्ता भी उनके साथ जाने की जिद पर अड़ गए।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं के डीएनडी टोल पहुंचने से पहले ही कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंच गई और पुलिस के घेरे को तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजकर उन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया। डीएनडी टोल पहुंचने पर राहुल और प्रियंका गांधी कार से नीचे उतरकर घायल कार्यकर्ताओं का हाल पूछने लगे। इस बीच बेकाबू कार्यकर्ताओं पर पुलिस को फिर से लाठीचार्ज करना पड़ा। इस बीच भगदड़ में राहुल भी गिरते-गिरते बचे। भारी हंगामे के बीच शाम करीब साढ़े चार बजे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, नेता विपक्ष अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला हाथरस के लिए रवाना हो गए।
पुलिस ने बनाया तीन स्तरीय घेरा
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने तीन स्तरीय घेरा बनाया था। कार्यकर्ताओं में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। ऐसे में महिला पुलिस कर्मियों को सबसे आगे खड़ा किया गया। भारी पुलिस बल के अलावा पीएसी और आरएएफ के जवानों की तैनाती की गई थी। कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए दो दमकल वाहन भी बुलाए गए। हालांकि, इनकी जरूरत नहीं पड़ी।
जमीन पर गिरे कार्यकर्ताओं को उठाने पहुंची प्रियंका
पुलिस के लाठीचार्ज का नजारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी कार में से देख रहे थे। इस बीच जमीन पर घायल पड़े कार्यकर्ताओं को उठाने के लिए खुद प्रियंका गाड़ी से उतर आईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उठाया और हौसला बढ़ाया। राहुल गांधी भी इस बीच कार से उतर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच गए।