{"_id":"5e0511548ebc3e87c11d744e","slug":"police-may-not-provide-internal-security-during-auto-expo-grnoida-news-noi481930629","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो एक्सपो की आंतरिक सुरक्षा से पुलिस खींच सकती है हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो एक्सपो की आंतरिक सुरक्षा से पुलिस खींच सकती है हाथ
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 5 फरवरी से शुरू होने वाले ऑटो एक्सपो की आंतरिक सुरक्षा से पुलिस इस बार हाथ खींच सकती है। एसपी देहात ने एक्सपो मार्ट के अधिकारियों को पत्र लिखकर आंतरिक सुरक्षा निजी सुरक्षाकर्मियों से कराने की सलाह दी है। उनका कहना है कि कार्यक्रम व्यावसायिक है, इसलिए आयोजक या एक्सपो मार्ट प्रबंधन को निजी सुरक्षा का प्रबंध करना चाहिए।
नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में हर दो साल में होने वाले ऑटो एक्सपो का आयोजन इस बार 5 फरवरी से 12 फरवरी तक होना है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। वहीं पुलिस ने भी सुरक्षा को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। अहम है कि एक्सपो मार्ट की आंतरिक सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाती है। इसमें अधिकारी व महिला पुलिसकर्मी भी शामिल होती हैं। जबकि बाहरी सुरक्षा के लिए काफी पुलिस बल की आवश्यकता होगी। बड़े आयोजन के चलते एटीएस की तैनाती की भी संभावना जताई जा रही है। अहम है कि जिले में पहले से ही पुलिस फोर्स की कमी है।
इस मामले में एक विकल्प यह भी है कि पुलिस नियमानुसार फोर्स के खर्च सरकारी खाते में जमा कराकर भी आयोजक एक्सपो मार्ट में पुलिस की तैनाती करा सकते हैं।
आयोजन व्यावसायिक है। इसलिए आंतरिक सुरक्षा का बंदोबस्त आयोजक या एक्सपो मार्ट प्रबंधन को करना चाहिए। इसके लिए एक्सपो मार्ट अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। बाहरी सुरक्षा के लिए पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात रहेगा।
विज्ञापन
- रणविजय सिंह, एसपी देहात