फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police is waiting for Farmeena to become aware

पुलिस को फरमीना के होश में आने का इंतजार

Sun, 29 Nov 2020 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police is waiting for Farmeena to become aware
पिपरौली गांव में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे लोग। - फोटो : Mewat
पुलिस को फरमीना के होश में आने का इंतजार
विज्ञापन

पुन्हाना। पुन्हाना थानाक्षेत्र के पिपरौली गांव में बीते शुक्रवार को चार लड़कियों की हत्या के मामले में पुलिस हर पहलू पर बारीकि से जांच कर रही है। रविवार को भी कुछ लोगों से पूछताछ की बात सामने आई है। वहीं घायल महिला को अब तक होश नहीं आया है। पुलिस महिला के ठीक होने का इंतजार कर रही है।

थाना प्रभारी संतोष कुमार का कहना है कि मामला गंभीर है, ऐसे में हर पहलू की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि गांव पिपरौली में चार मासूम लड़कियों की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई थी, वहीं उनकी मां ने भी खुदकुशी करने का प्रयास किया था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मृतक लड़कियों के पिता के बयान पर मां फरमीना के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया हैं। हर कोई पूरे मामले के खुलासे का इंतजार कर रहा है। उधर, रविवार को भी गांव में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed