{"_id":"607354488ebc3e8ca62a45fd","slug":"police-investigating-every-person-of-daksha-s-colony-grnoida-news-noi5766196173","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्ष की कॉलोनी के हर व्यक्ति की ‘कुंडली’ खंगालने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्ष की कॉलोनी के हर व्यक्ति की ‘कुंडली’ खंगालने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। तीन साल के दक्ष लोहिया की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस अब तक आरोपियों का पता नहीं लगा सकी है। अब कॉलोनी के लोगों की कुंडली खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि दादरी की वेद विहार कॉलोनी निवासी मुनेंद्र का बेटा दक्ष लोहिया अधिकतर समय परिजनों के साथ ही रहता था। किसी अनजान व्यक्ति के पास नहीं जाता था। न ही अनजान व्यक्ति के कुछ देने पर उसे खाता था। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा उसको लेकर जाना आसान नहीं है। पुलिस का अनुमान है कि कोई नजदीकी या आसपास रहने वाला व्यक्ति ही उसे अपने साथ ले गया होगा। इसे देखते हुए वेद विहार कॉलोनी में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति और किराएदार का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। सभी के बारे में गहनता से जानकारी जुटाई जा रही है। कॉलोनी के लोग भी इस काम में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।
सहमे निवासी रास्तों पर गेट लगवाने की कर रहे तैयारी
वेद विहार कॉलोनी का मुख्य रास्ता रेलवे रोड से है। एक रास्ता एस्कोर्ट कॉलोनी की ओर से भी है। दक्ष के अपहरण और हत्या के बाद से कॉलोनी के लोगों में डर बना हुआ है। किसी भी गली में सीसीटीवी कैमरा नहीं होने से आरोपियों को पकड़ने में दिक्कतें हो रही है। अब निवासी कॉलोनी में रास्तों पर गेट और सीसीटीवी कैमरे लगवाने की तैयारी कर रहे हैं।
परिजनों ने की सीबीआई जांच की मांग
दक्ष के परिजनों का विश्वास पुलिस जांच पर से उठता जा रहा है। परिजनों का कहना है कि हमें न्याय चाहिए और न्याय तब मिलेगा जब हत्यारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दक्ष के पिता मुनेंद्र ने कहा कि घटना के बाद से ही पुलिस अधिकारी जांच में दस टीमें लगी होने का बात कह रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों का पता लगाने के लिए सीबीआई जांच कराई जाए। वहीं दक्ष के दादा ब्रह्मपाल नागर का कहना है कि 12 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
परिजनों की पुलिस ने कराई कोरोना जांच
दक्ष के परिजनों से मिलने लगातार लोग आ रहे हैं। शनिवार को पुलिस के साथ दादरी सरकारी अस्पताल से चिकित्सकों की टीम पहुंची और परिजनों की कोरोना जांच कराई। जांच के दौरान कोई पॉजिटिव नहीं मिला।