फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police inspected Pari Chowk and metro stations ahead of airport operations.

Noida News: एयरपोर्ट संचालन से पहले पुलिस ने परी चौक और मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण

Sat, 13 Jun 2026 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
Police inspected Pari Chowk and metro stations ahead of airport operations.
-डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने यातायात, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। आगामी 15 जून से एयरपोर्ट के प्रस्तावित संचालन को देखते हुए गौतमबुद्धनगर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने शनिवार को परी चौक, नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन और अल्फा-1 क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीसीपी ने एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों की सुविधा, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि एयरपोर्ट संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या में संभावित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। डीसीपी ने यातायात संचालन, सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं, पार्किंग व्यवस्था और प्रमुख चौराहों की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से जुड़ने वाले मार्गों पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्ययोजना लागू की जाए और किसी भी स्थिति में जाम की समस्या उत्पन्न न होने दी जाए। इसके बाद नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन और अल्फा-1 क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मूवमेंट और पुलिस तैनाती की समीक्षा की गई। डीसीपी ने अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, यातायात बाधित होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा यात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी पुलिस उपायुक्त यातायात अभय कुमार मिश्र सहित यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed