फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police has arrested one more security personnel in JIIMS hostel attack

Greater Noida: JIMS हॉस्टल विवाद में एक और गिरफ्तारी, लाइसेंसी बंदूक भी बरामद; अब तक 12 सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार

Thu, 08 Jun 2023 12:09 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 08 Jun 2023 12:09 PM IST
सार

जिम्स कॉलेज के हॉस्टल विवाद में पुलिस की कार्रवाई जारी है। जांच के दौरान पुलिस ने एक और सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Police has arrested one more security personnel in JIIMS hostel attack
गिरफ्तार आरोपी वीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्ध विवि परिसर स्थित छात्रावास में एमबीबीएस के छात्रों पर हमला करने के मामले में एक और सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी वीर सिंह निवासी जुनैदपुर की लाइसेंसी बंदूक बरामद भी बरामद कर ली गई है। 

विज्ञापन

अब तक 12 सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार
वहीं, फरार सुरक्षा गार्डों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में पुलिस पहले ही 11 सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं चार छात्रों को भी शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्स में गार्ड के साथ छात्रों का हुआ था विवाद
जिम्स के एमबीबीएस छात्र गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के मुंशी प्रेमचंद छात्रावास में रहते हैं। रविवार रात करीब 10 बजे तीन छात्र कैंपस के अंदर घूम रहे थे। जीबीयू के सुरक्षा प्रभारी ने विरोध किया तो तीनों छात्रों का गार्ड से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। छात्रों का आरोप है कि विवि के 40 से अधिक सुरक्षाकर्मी उनके हॉस्टल में घुस गए और छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed