फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police got information about 500 more new companies

Noida News: 500 और नई कंपनियों के बारे में मिली पुलिस को जानकारी

Wed, 14 Jun 2023 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Police got information about 500 more new companies
500 और नई कंपनियों के बारे में मिली पुलिस को जानकारी
विज्ञापन

- जीएसटी में रजिस्टर्ड होने वाली कंपनियों की संख्या बढ़कर हुई 3500
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फर्जी तरीके से कंपनियों का रजिस्ट्रेशन कराकर 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े के मामले में नोएडा पुलिस को करीब 500 और नई कंपनियों और फर्मो के बारे में जानकारी मिली है। यह जानकारी राज्य की जीएसटी टीम ने उपलब्ध कराई है। रिमांड के दौरान भी पुलिस को कई अन्य कंपनियों की जानकारी मिली थी।

डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि इन कंपनियों की छानबीन कर इसमें शामिल आरोपियों को जल्द ही दबोच लिया जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश में नोएडा पुलिस की टीम राजस्थान, दिल्ली, गुजरात और हरियाणा के अलावा यूपी के भी कई शहरों में दबिश दे रही है। आरोपियों के जिन कार्यालयों की जानकारी मिली है, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। रोहिणी स्थित कार्यालय में बीते तीन माह में कितने लोग आए, इसका भी ब्यौरा एकत्र किया जा रहा है। बरामद मोबाइल की जांच लगभग पूरी होने वाली है। इसमें कई अहम सुराग पुलिस को मिले हैं। नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने एक जून को 2660 फर्जी कंपनी बना जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराकर 15 हजार करोड़ से अधिक का फ्रॉड करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया था। छानबीन के दौरान चार जून को पुलिस को 400 और कंपनियों के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद रिमांड पर सात आरोपियों को लेकर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद जांच के दौरान पुलिस को 500 और नई कंपनियों व फर्मों की जानकारी मिली है। जिससे अब कुल फर्मो व कंपनियों की संख्या बढ़कर करीब 3500 तक पहुंच गई है। इनकी संख्या में और इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed