फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police forgot decorum, arrested Priyanka Gandhi

नोएडाः पुलिस मर्यादा भूली, प्रियंका गांधी का गिरेबान पकड़ा

Sun, 04 Oct 2020 01:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
Police forgot decorum, arrested Priyanka Gandhi
प्रियंका गांधी के साथ बदसलूकी... - फोटो : amar ujala

दो दिन पहले हाथरस जा रहे राहुल गांधी को यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस वालों ने धक्का देकर गिरा दिया था, साथ ही दिल्ली महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अमृता धवन के कपड़े फाड़ दिए थे। उस वक्त सोशल मीडिया पर पुलिस की खूब निंदा हुई थी। शनिवार को तो पुलिस ने हद ही कर दी। महिला फोर्स की कमी नहीं थी इसके बाद भी डीएनडी पर प्रियंका गांधी का गिरेबान पकड़कर एक पुलिसकर्मी ने रोकने का प्रयास किया।

विज्ञापन


फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद कमिश्नरेट पुलिस के लिए तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं। पुलिस को किसी महिला के साथ किस तरह का व्यवहार करना चाहिए, इस पर टिप्पणी की जा रही हैं। फोटो देखकर तो कतई नहीं लगता है कि पुलिस मर्यादा का पालन करती है.... ऐसी बातों के साथ पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन


सामाजिक दूरी और मास्क लगाना भूले कार्यकर्ता
हाथरस मामले पर छिड़े सियासी संग्राम के बीच मिशन-2022 की तैयारियों की झलक शनिवार को दिखाई दी। ट्रक पर लाउडस्पीकर और हाथों में कांग्रेस के झंडे लिए कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ नजर आई। कोरोना का डर कहीं नहीं दिखा। कांग्रेस के बड़े नेताओं से लेकर कार्यकर्ता तक सामाजिक दूरी का पालन करना भूल गए। कई कार्यकर्ता तो बिना मास्क घूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये नेता रहे मौजूद
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर, केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, पीएल पूनिया, दीपेंद्र हुड्डा, जतिन प्रसाद, राजीव शुक्ला, रणदीप सिंह सुरजेवाला, राशिद अल्वी, कुमारी शैलजा सहित कई नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed