फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police convoy took fuel to jewar

मुख्तार अंसारी को ले जा रहे पुलिस के काफिले ने जेवर के पास लिया ईंधन

Wed, 07 Apr 2021 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Police convoy took fuel to jewar
मुख्तार अंसारी को लेकर यमुना एक्सप्रेसवे से गुजरता पुलिस का काफिला। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। पंजाब की रोपड़ जेल से मुख्तार अंसारी को लेकर चला पुलिस का काफिला पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से उतरने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए आगरा की ओर रवाना हुआ। इससे पहले ईंधन भरवाने के लिए काफिला दनकौर के पास सर्विस रोड की ओर मुड़ा लेकिन कुछ दूर चलकर वापस एक्सप्रेसवे पर आ गया। बाद में छह वाहनों में जेवर के साबोता कट के पास स्थित पेट्रोल पंप से ईंधन डलवाया गया। पुलिस के करीब 20 वाहनों का काफिला मंगलवार शाम करीब सात बजे पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से उतरा और 7:45 बजे जेवर टोल पार कर आगरा की ओर रवाना हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मुख्तार अंसारी को लेकर पंजाब के रोपड़ से हरियाणा होते हुए यूपी पुलिस का काफिला पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते क्षेत्र में पहुंचा। कासना थाना पुलिस के मुताबिक, ठीक सात बजकर एक मिनट पर सिरसा टोल के पास से उतरकर काफिला जीरो प्वाइंट यमुना एक्सप्रेसवे की ओर रवाना हुआ। बीटा-2 थाना पुलिस के मुताबिक, इस दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने को पर्याप्त पुलिस बल यमुना एक्सप्रेसवे पर मौजूद रहा। काफिला यहां से गुजरने के बाद रबूपुरा, दनकौर और जेवर पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन

काफिले में शामिल वाहनों को ईंधन लेना था। पहले उन्होंने दनकौर के पास ईंधन लेने का प्रयास किया लेकिन बाद में जेवर के साबोता के पास जाकर पेट्रोल पंप से कुछ वाहनों में ईंधन भरवाया। इसके बाद काफिला आगरा की ओर रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लवकुमार, अपर आयुक्त कानून व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed