फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police commissioner reprimanded the ever-increasing street crime

लगातार बढ़ते स्ट्रीट क्राइम पर पुलिस कमिश्नर ने लगाई फटकार

Sun, 10 Oct 2021 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Police commissioner reprimanded the ever-increasing street crime
नोएडा। सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शुक्रवार देर रात समीक्षा बैठक में स्ट्रीट क्राइम का मुद्दा छाया रहा। ग्रेटर नोएडा व सेंट्रल जोन में लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं पर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कुछ दिन से स्ट्रीट क्राइम बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए जोन नहीं, बल्कि थाना स्तर पर विशेष रूप से काम करने की जरूरत है। अपराधियों को जेल का रास्ता दिखाएं नहीं तो अफसर कमिश्नरेट से बाहर जाने को तैयार रहें।
विज्ञापन

उन्होंने नोएडा जोन के अधिकारियों को बार्डर समेत अन्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। इसमें दिल्ली-गाजियाबाद बार्डर पर विशेष व्यवस्था करते हुए बदमाशों पर नकेल कसने को कहा गया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लंबित मामलों में निष्पक्ष जांच कराकर त्वरित कार्रवाई कर लोगों को न्याय दिलाएं। फरार बदमाशों को गिरफ्तार करें और अदालत में लंबित मामलों की ठोस पैरवी करें। त्योहारी सीजन को लेकर विशेष सर्तकता बरतें।
विज्ञापन

त्योहारों के कारण बाजारों में भीड़ बढ़ेगी। ऐसे में लोगों की सुरक्षा के साथ असामाजिक तत्वों को दूर रखना व लोगों से पुलिस का अच्छा व्यवहार करना भी अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी में शामिल करें। दुर्गा पूजा, दशहरा व दीपावली पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराएं। पुलिस अधिकारी आरडब्ल्यूए व समाजसेवी संगठनों के साथ बैठक करते हुए तालमेल बढ़ाएं। शराब व पटाखों के लाइसेंसधारकों की सूची तैयार कराकर और उनसे बातचीत करें व दोनों का अवैध कारोबार पूरी तरह बंद कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमाओं पर पुलिस की तैनाती के निर्देश
पुलिस कमिश्नर ने तीनों जोन के डीसीपी को निर्देश दिए कि बाहरी जिलों के बदमाश नोएडा-ग्रेनो में अपराध कर फरार हो जाते हैं, इसलिए डीसीपी स्तर पर कमिश्नरेट से सटे गाजियाबाद, बुलंदशहर, पलवल व दिल्ली आदि की सीमाओं पर फोर्स तैनात की जाए। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार, अपर पुलिस आयुक्त पुष्पांजलि, डीसीपी राजेश एस, डीसीपी हरीश चंदर, डीसीपी अभिषेक व एडीसीपी और एसीपी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed