{"_id":"6403344cf8711dffc0089f54","slug":"police-challaned-in-two-cases-of-breaking-traffic-rules-in-the-craze-of-reel-making-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 हजार का कटा चालान: थार की छत पर युवती को बैठाकर बना रहे थे रील, कार के बोनट पर बैठकर पी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 हजार का कटा चालान: थार की छत पर युवती को बैठाकर बना रहे थे रील, कार के बोनट पर बैठकर पी शराब
Sat, 04 Mar 2023 05:39 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 04 Mar 2023 05:39 PM IST
सार
रील बनाने के क्रेज में ट्रैफिक नियमों को ताक में रखने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऐसे युवाओं को सबक सिखाने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी पीछे नहीं है। पुलिस ने हाल ही में वायरल हुई ऐसी ही दो वीडियो का संज्ञान लेते हुए दो अलग-अलग मामलों में 36 हजार का चालान काटा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में कार पर बैठी युवती
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा के पास जयपुर नंबर की एक थार की छत पर युवती को बैठाकर चार युवक रील बना रहे थे। वीडियो वायरल हो जाने के बाद नोएडा पुलिस और ट्रैफिक विभाग सक्रिय हो गया। सड़कों पर लगे सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने जयपुर परिवहन विभाग से पंजीकृत थार जीप की पहचान कर उसके मालिक को 18,500 रुपये का चालान थमा दिया है।
विज्ञापन
डीसीपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि करीब सात माह पहले जयपुर के आरटीओ प्रथम में थार साजू के नाम पर पंजीकृत हुई थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12:49 बजे दोपहर सेक्टर-94 में सुपरनोवा के समीप चार युवक, एक युवती को थार की छत पर बैठा कर वीडियो बना रहे हैं।
विज्ञापन
कार के बोनटे पर बैठ शराब पीने वाले का भी कटा चालान
उधर, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में एक कार के बोनट पर बैठकर शराब पीने का वीडियो बनाने के मामले में भी ट्रैफिक पुलिस ने 17,500 रुपये का चालान काट कर दंडित किया है। दिल्ली नंबर की यह कार मनोज सैनी के नाम पर पंजीकृत है।
विज्ञापन
थार सवार का कटा था 24 हजार रुपये का चालान
इससे पहले 18 फरवरी को सेक्टर-62 के डी-पार्क के पास थार सवार युवक के रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में थार सवार युवक के पीछे इनोवा, स्कार्पियो समेत कई कारें दिखाई दीं। वीडियो में युवक स्टंट करता दिखा। सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस और नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से थार के पंजीकृत नंबर को ढूंढ निकाला। मामले में थार का 24 हजार रुपये का चालान काटा गया।