फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police blocked entry into Karkardooma court complex

Noida News: कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में पुलिस का प्रवेश रोका

Sat, 01 Nov 2025 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Police blocked entry into Karkardooma court complex
नई दिल्ली। कड़कड़डूमा कोर्ट की शाहदरा बार एसोसिएशन ने पुलिस अधिकारियों के कथित दुर्व्यवहार और अभद्र आचरण के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। एसोसिएशन ने नायाब कोर्ट व कोर्ट के क्षेत्राधिकार में आने वाले थानों में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों के कोर्ट परिसर में प्रवेश पर रोक लगाने का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन सचिव नरवीर डबास ने बताया कि कुछ समय से पुलिस अधिकारियों के अनुचित व्यवहार की शिकायतें मिल रही थीं। इन घटनाओं ने वकीलों की गरिमा, स्वतंत्रता और सम्मान को ठेस पहुंचाई है। इस पर संज्ञान लेते हुए यह निर्णय शुक्रवार को बार की कार्यकारिणी बैठक में लिया गया। नोटिस के अनुसार, हाल ही में थाना मंडावली क्षेत्र में एक पीसीआर टीम ने अधिवक्ता अनुराग शर्मा से कथित रूप से अभद्रता की और उनके साथ हाथापाई कर मोबाइल भी छीन लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article