फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police arrested three robbers in an encounter in Greater Noida

UP: यूपी पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर मुठभेड़, तीन लुटेरे गिरफ्तार

Mon, 10 Feb 2025 10:28 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 10 Feb 2025 10:28 AM IST
सार

गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस घटना में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police arrested three robbers in an encounter in Greater Noida
ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात दो बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान इलाहाबास गांव नोएडा के अर्जुन सिंह उर्फ कन्हैया निवासी और दुजाना गांव बादलपुर के प्रियांशु उर्फ भटिण्डा रूप में हुई है।
विज्ञापन


वहीं तीसरे आरोपी इलाहाबास गांव नोएडा के अभिषेक कुमार उर्फ मोटा भाई को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। कब्जे से एक चोरी की स्कूटी, तीन अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस और पांच कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी चोरी और लूट जैसी घटनाओं में संलिप्त थे।
विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि रविवार रात पुलिस टीम जैन पार्क के पास नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कूटी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन स्कूटी सवार तीन बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो आरोपी घायल हो गए।  एक आरोपी को घेराबंदी के दौरान  पकड़ा है। जांच में सामने आया कि यह आरोपी पहले भी कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। अर्जुन और प्रियांशु के खिलाफ फेज-2 कोतवाली और बिसरख में चोरी और लूटपाट से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस अब इनके आपराधिक नेटवर्क की विस्तृत जांच कर रही है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed