{"_id":"63b7a736da687419ea21ef18","slug":"police-arrested-leader-rahul-bhati-who-misbehaved-with-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: हूटर बजाकर रौब दिखा रहा था गाजियाबाद का नेता, पुलिस से की अभद्रता, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: हूटर बजाकर रौब दिखा रहा था गाजियाबाद का नेता, पुलिस से की अभद्रता, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Fri, 06 Jan 2023 11:34 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:34 AM IST
सार
दनकौर पुलिस बुधवार रात को चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्रेनो के जमालपुर गांव निवासी राहुल भाटी कार से हूटर बजाते हुए गुजर रहा था। पुलिस कर्मियों ने उसे रोका, जिस पर आरोपी पुलिस कर्मियों पर भड़क गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे स्टेशन के नजदीक बुधवार रात अपनी गाड़ी में हूटर बजाकर रौब दिखा रहे गाजियाबाद के भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राहुल भाटी भाजपा युवा मोर्चा के गांधी नगर मंडल का अध्यक्ष है। हूटर बजाने से रोकने पर आरोपी ने दारोगा समेत अन्य पुलिस कर्मियों से अभद्रत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की हूटर लगी कार को जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दनकौर पुलिस बुधवार रात को चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्रेनो के जमालपुर गांव निवासी राहुल भाटी कार से हूटर बजाते हुए गुजर रहा था। पुलिस कर्मियों ने उसे रोका, जिस पर आरोपी पुलिस कर्मियों पर भड़क गया। अपने आप को भाजपा नेता बताकर दारोगा और अन्य पुलिस कर्मियों पर रौब झाड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि जब पुलिस कर्मियों ने विरोध किया तो उसने अभद्रता कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, हूटर का प्रयोग करने और मांगने पर दस्तावेज न दिखाने पर वाहन को सीज कर दिया।
विज्ञापन
मंडल अध्यक्ष के पकड़े जाने के बाद पुलिस पर उसे छोड़ने का दबाव बनाया गया, लेकिन कोई सिफारिश काम नहीं आई। सिफारिश से तंग आकर पुलिस कर्मियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। निजी वाहनों पर हूटर लगाना प्रतिबंधित है। कुछ लोग रौब जमाने के लिए इसका प्रयोग कर रहे हैं।