फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police arrested fourth accused after being discharged from hospital

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद चौथे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 13 Jan 2021 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Police arrested fourth accused after being discharged from hospital
जहरीली शराब मामले में गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र उर्फ कालू। - फोटो : Grnoida
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद चौथे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर में जहरीली शराब की बिक्री और मौत के मामले में कासना थाना पुलिस ने बुधवार को सुरेंद्र उर्फ कालू निवासी आसिफपुर नगलिया बुलंदशहर के रूप में चौथी गिरफ्तारी की है। जहरीली शराब पीने से तबीयत बिगड़ने पर सुरेंद्र का एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां से डिस्चार्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

कासना थाना क्षेत्र के साइट-5 स्थित एक फैक्ट्री में रविवार को कासना और बुलंदशहर पुलिस के साथ आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से जहरीली शराब, बोतलें, ढक्कन और अन्य सामग्री मिली थी। इसके साथ ही बुलंदशहर शराब कांड में वांछित प्रदीप और संतोष शर्मा के शव भी बरामद हुए थे। मामले में एक और मुख्य आरोपी सुरेंद्र उर्फ कालू की जानकारी पर ही पुलिस ने फैक्ट्री में दबिश दी थी। कालू ने पुलिस को बताया था कि सात जनवरी की शाम को उसने प्रदीप और संतोष के साथ फैक्ट्री में ही बनाई गई शराब पी थी। इसके बाद वह किसी खास काम से सूरजपुर चला गया। रास्ते में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी तो एक अस्पताल में भर्ती हो गया। उसने बताया कि काम से जाने के कारण ही उसने कम मात्रा में शराब पी थी। जबकि, प्रदीप और संतोष ने अधिक मात्रा में शराब पी थी। इससे उनकी फैक्ट्री में ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सुरेंद्र उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसमें से तीन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, दो आरोपियों की मौत हो चुकी है। अब पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed