फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police arrest cow smuggler

10 हजार रुपये का इनामी गोतस्कर चार साल बाद गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2020 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Police arrest cow smuggler
नारनौल। सीआईए नारनौल ने करीब चार साल से फरार 10 हजार रुपये का इनामी गोतस्कर को बुधवार की देर शाम को सुभाष पार्क हुड्डा के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन के लिए नसीबपुर जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि नूंह जिले के तावड़ू उपमंडल के ग्वारका गांव निवासी इकबाल उर्फ बल्ली को सीआईए ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि चार साल पहले नौ अगस्त की रात गांव मोड़ी में गोतस्करों से सीआईए नारनौल की मुठभेड़ हुई थी। सीआईए की टीम अटेली-कनीना रोड पर गश्त पर थी।
विज्ञापन

इसी दौरान रात करीब दो बजे सीआईए को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक टाटा 407 गाड़ी में गोतस्कर आ रहे हैं। बीच में अटेली पुलिस द्वारा रुकवाने पर गाड़ी को टक्कर मारकर कनीना की तरफ भाग रहे हैं। सीआईए पहले से ही कनीना रोड पर गश्त कर रही थी और सूचना मिलते ही पीछा करने लगी। गोतस्कर गांव मोहनपुर और सुंदरह के बीच भागने लगे। पीछा करने पर सीआईए की गाड़ी में टक्कर मारी, फिर उस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई। इसके बाद गोतस्कर गांव मोड़ी में पहुंच गए। यहां पर पुलिस ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद आरोपी गाड़ी छोड़कर पैदल भागने लगे। इस मुठभेड़ में एक आरोपी काला उर्फ वसीम गोली लगने से मारा गया। पुलिस ने मेवात निवासी नसीर, फारूक और रहीश को गिरफ्तार किया था। टाटा 407 में एक गाय भी मिली, जिसको छुड़वाया गया।
विज्ञापन

वारदात के समय गाड़ी चालक आरोपी इकबाल उर्फ बबली फरार होने में कामयाब हो गया था। जिसकी पुलिस लगातार तलाश में थी। आरोपी को बुधवार की देर शाम हुड्डा स्थित सुभाष पार्क से से गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई। आरोपी इकबाल की गिरफ्तारी पर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस अधीक्षक नारनौल की सिफारिश पर 10 हजार रुपये की घोषणा की गई थी। गिरफ्तार नहीं होने पर कोर्ट ने भी आरोपी को पीओ घोषित किया हुआ था। आरोपी के खिलाफ नूंह और अन्य जिलों में भी गो तस्करी के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन से नारनौल में कर रहा था रेकी
आरोपी इकबाल बेसहारा गायों को गाड़ी में भरने के लिए शहर में रेकी कर रहा था। जिसकी भनक सीआईए को लग गई। सीआईए नारनौल आरोपी की तलाश में जुट गई। बुधवार की रात आरोपी को हुड्डा कॉलोनी पार्क के पास अपने साथियों का इंतजार कर रहा था, जो साथियों के साथ मिलकर किसी वारदात को अंजाम देता। इससे पहले ही सीआईए ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed