{"_id":"6170501514fb07067c66c87c","slug":"police-and-forensic-team-investigated-the-crime-scene-no-evidence-was-found-grnoida-news-noi6114850149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की घटनास्थल की जांच, नहीं मिला साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की घटनास्थल की जांच, नहीं मिला साक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर। नौ दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता (55) की स्थिति में सुधार होने पर मंगलवार को छुट्टी दे दी गई। मंगलवार शाम को परिजन महिला को लेकर गांव पहुंचे। बुधवार सुबह पुलिस और फोरेंसिक टीम महिला को लेकर घटनास्थल पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच की हालांकि मौके से कोई साक्ष्य नहीं मिला।
इससे पहले बुधवार सुबह एसीपी जेवर रुद्र कुमार सिंह, कोतवाली निरीक्षक, एफएसएल की टीम व महिला सब इंस्पेक्टर पीड़िता की घर पहुंचे। महिला का हालचाल जाने के बाद घटनास्थल की तलाश के लिए महिला को साथ ले गए। पुलिस ने बताया कि घर से लगभग दो किमी दूर एयरपोर्ट की अधिगृहीत जमीन पर महिला ने घटनास्थल होने का इशारा किया है। पुलिस व एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिला।
10 अक्टूबर को घर से एयरपोर्ट की अधिगृहीत जमीन पर घास काटने गई 55 वर्षीय महिला से गांव निवासी एक नामजद सहित चार आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। वारदात के बाद महिला की स्थिति बिगड़ने पर जेवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से स्थिति खराब होने पर जिला अस्पताल रेफर किया कर दिया गया। नौ दिन चले इलाज के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल से महिला को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
दो आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, दो फरार
सामूहिक दुष्कर्म की वारदात में एक नामजद समेत चार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। पति की शिकायत पर केस दर्ज कर मुख्य आरोपी महेंद्र और देवदत्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि दो आरोपियों की तलाश जारी है।