फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   PM to lay foundation stone of Noida airport under three-tier security cover

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री

Fri, 12 Nov 2021 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
PM to lay foundation stone of Noida airport under three-tier security cover
एयरपोर्ट के शिलान्यास से पहले प्रधानमंत्री की जनसभा का निरीक्षण करते एसपीजी व जिला पुलिस प्रशास - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 25 नवंबर को नोएडा एयरपोर्ट के प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बृहस्पतिवार को विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) ने कार्यक्रम स्थल पर डेरा डाल दिया है। वहीं, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन अमित कुमार व अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए निरीक्षण किया। शिलान्यास कार्यक्रम त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगा।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम स्थल के एक किमी से अधिक के दायरे में सुरक्षा का घेरा बनाया जाएगा। इसमें सबसे पहले एसपीजी, फिर पैरा मिलिट्री और जिला पुलिस के जवान व अधिकारी मौजूद रहेंगे। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात रहेगा। डीसीपी अमित कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान सभा स्थल और शिलान्यास स्थल की जांच की गई। कार्यक्रम के दौरान कितने पुलिसकर्मी और पैरा मिलिट्री के जवानों की तैनाती की जानी है, अधिकारी अब इस पर मंथन कर रहे हैं। पुलिस लाइन से भी जवानों की तैनाती की जाएगी। आवश्यकता पड़ी तो गैर जनपद से भी पुलिस बल मंगाया जाएगा।
विज्ञापन

सघन चेकिंग के बाद ही दिया जाएगा प्रवेश
कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन, बम निरोधक दस्ता आदि के जरिये जांच कर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जाएगी। सभा स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। सभी को सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रतिबंधित वस्तुुओं के अलावा काले रंगे के कपड़े आदि पर भी रोक लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिलान्यास कार्यक्रम के लिए इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी का चयन
नोएडा एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी तय कर ली गई है। कार्यक्रम के दौरान पूरी देखरेख मुुंबई की ब्रिजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी करेगी। कंपनी पहले भी बड़े कार्यक्रम करा चुकी है। इस कंपनी ने लखनऊ में 2018 में हुए इनवेस्टर समिट के अलावा नमस्ते ट्रंप आदि कार्यक्रम को कराया था। शिलान्यास कार्यक्रम और जनसभा को लेकर अंतिम तौर पर फैसला होना है। संभावना है कि यह स्थान रन्हेरा पुलिस चौकी और निर्माण साइट पर बने दफ्तर के बीच में होगा। यह इलाका रोही गांव का है।

एयरपोर्ट का शिलान्यास कार्यक्रम त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगा। एसपीजी के अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स और जिला पुलिस के जवान व अधिकारियों की तैनाती रहेगी।
- अमित कुमार, डीसीपी, ग्रेटर नोएडा जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed