फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   PM praised the health services of Gautam Budh Nagar

पीएम ने गौतमबुद्ध नगर की स्वास्थ्य सेवाओं को सराहा

Fri, 21 May 2021 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
PM praised the health services of Gautam Budh Nagar
नोएडा। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के 6 जिलों के जिलाधिकारियों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान प्रधानमंत्री ने गौतमबुद्ध नगर में दी जा रहीं स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने देश के 28 जिलाधिकारियों के साथ संवाद किया। इसमें यूपी के 6 जिलों को शामिल किया गया था। इनमें गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद और लखनऊ के डीएम से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। पीएम ने गौतमबुद्ध नगर में होम आइसोलेशन के लिए ऑक्सीजन, दवा और सुरक्षा किट को घर पहुंचाने की व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में जिस तरह गौतमबुद्ध नगर में दवा और सुरक्षा किट घर पहुंचाई जा रही है, वह काबिले तारीफ है। दूसरे जिलों को भी इस तरह मरीज तक सेवा पहुंचानी चाहिए। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि प्रधानमंत्री ने संभावित तीसरी लहर को लेकर तैयारियों और होम आइसोलेशन समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

पीएमकेजेवाई योजना में निशुल्क राशन का वितरण शुरू
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजेकेवाई) योजना के तहत जिले में बृहस्पतिवार से निशुल्क राशन का वितरण शुरू हो गया है। सभी राशन कार्ड धारकों को इसका लाभ मिलेगा। इनमें 8.25 लाख परिवार हैं। वितरण के दौरान सभी दुकानों पर कोविड गाइडलाइन का पालन कराया गया। जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि योजना के तहत दो बार निशुल्क राशन दिया जाएगा। बृहस्पतिवार से सभी दुकानों पर राशन का वितरण शुरू हो गया है, जो 31 मई तक चलेगा। पहले दिन सभी दुकानों पर कोविड गाइडलाइन के साथ राशन वितरण कराया गया।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दुकानों के बाहर गोले बनाए गए। उसी पर लोगों को खड़ा किया गया। ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगाने से पहले हर कार्ड धारक के हाथों को सैनिटाइज कराया गया। वितरण के दौरान विभाग की टीम लगातार भ्रमण पर रहेगी, ताकि कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के साथ वितरण सुनिश्चित कराया जा सके। उन्होंने बताया कि एक यूनिट को पांच किलो (तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल) राशन दिया जा रहा है। दूसरे चरण का वितरण 5 से 14 जून तक होगा। वहीं, प्रदेश सरकार ने नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत तीन माह का राशन निशुल्क वितरित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed