{"_id":"61855cc9de167a4b581c1b5f","slug":"pm-modi-is-increasing-the-pride-of-the-country-bjp-state-president-said-in-virtual-program-mewat-news-noi614213344","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का गौरव बढ़ा रहे पीएम मोदी, वर्चुअल कार्यक्रम में बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का गौरव बढ़ा रहे पीएम मोदी, वर्चुअल कार्यक्रम में बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
विज्ञापन
PM Modi is increasing the pride of the country, BJP state president said in virtual program
फिरोजपुर झिरका। एतिहासिक केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण और विकास के लिए शुक्रवार को केदारनाथ मंदिर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगभग 185 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। इसका सीधा प्रसारण वर्चुअल माध्यम से अरावली की वादियों स्थित पांडव कालीन एतिहासिक शिव मंदिर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अगुवाई में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम दुनिया में देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।
ओमप्रकाश धनखड़ ने पांडव कालीन शिवमंदिर में जलाभिषेक किया। शुक्रवार सुबह पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष का जिले के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत कर उनके सम्मान में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 की त्रासदी में उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में भारी क्षति हुई थी। केदारनाथ धाम में क्षतिपूर्ति के लिए तथा पुनर्निर्माण और इसके विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 185 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। धनखड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने केदारनाथ धाम में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास कर यहां भौतिक सुविधाओं के साथ-साथ आध्यात्मिक गौरव व तीर्थयात्रियों की आंतरिक ऊर्जा को जागृत करने का काम किया। उन्होंने कहा कि देश दुनिया के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत माता के ऐसे सपूत हैं, जो पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। इससे पहले शिवमंदिर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का मंदिर प्रधान अनिल गोयल व समिति के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात वे पीडी पब्लिक स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद गोशाला का भी दौरा किया।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पटेल, सोहना विधायक कुंवर संजय सिंह, पूर्व विधायक नसीम अहमद, पूर्व चेयरमैन भानीराम मंगला, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, एक्सईएन यूनुस खान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आलम मुंडल, नौक्षम चैधरी, एजाज अहमद, हाजी अख्तर काटपुरी, जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन, चेयरमैन सुनील जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र देशवाल आदि मौजूद रहे।