फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pledge to save the environment by planting trees

Noida News: पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

Fri, 05 Jun 2026 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Pledge to save the environment by planting trees
सेक्टर-55 स्थित मातृवन परियोजना स्थल पर पर्यावरण प्रेमी हुए एकत्रित। संवाद
विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्थाओं, स्कूलों, एनजीओ व कंपनियों में हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में पौधरोपण समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए। अलग-अलग संस्थाओं, स्कूलों, एनजीओ व कंपनियों की ओर से ये आयोजन हुए। इस दौरान लोगों ने बढ़-चढ़कर पौधरोपण किया और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
सेक्टर-31 स्थित पॉलीक्लिनिक परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएमओ डॉ. लोकवीर ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। सेक्टर 102 स्थित इमार इंपीरियल गार्डन्स सोसाइटी में महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेक्टर-102 स्थित जॉयविले सोसाइटी में भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोसाइटी के निवासियों ने सोसाइटी के ग्रीन एरिया में साफ-सफाई, पौधरोपण अभियान और अन्य पेड़-पौधों को पानी डाला।
विज्ञापन

हरिमंदिर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरिमंदिर के अधिष्ठाता डॉ. ओम आनंद ने लोगों को पौधे बांटे और अपील की कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर धरती मां का कर्ज अदा करने का प्रयास करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-22 स्थित एम्बिएंस क्रिएशंस ने पौधरोपण किया। एम्बिएंस ग्रुप के डायरेक्टर अर्जुन गहलोत ने कहा कि सीएसआर के तहत पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। एपीजे ग्रुप ने अतुल कटारिया चौक पर पौधारोपण अभियान का आयोजन किया। मैनेजिंग डायरेक्टर मितुल जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण कंपनी की कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के गुरुग्राम कैंपस में पौधारोपण अभियान चलाया गया। लक्ष्मण विहार में महिला शक्ति मंच और शहीद यादगार मंच की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया और लोगों को पौधे बांटे गए।
इग्नाइट इंडिया फाउंडेशन ने शुक्रवार को गुरुग्राम में महाअभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल की है। रूट्स फाउंडेशन की ओर से व्यापार मंडल के सहयोग से सदर बाजार में सेहतगिरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिग्नेचर ग्लोबल की ओर से सेक्टर-88 में नवादा फतेहपुर गांव के क्रिकेट स्टेडियम में पौधारोपण किया गया। ओरिस ग्रुप की ओर से भी शुक्रवार को अपनी अलग-अलग साइटों पर लगभग 500 पौधे लगाए गए। क्रेडाई हरियाणा ने अरावली इलाके में पौधरोपण किया। इस दौरान क्रेडाई हरियाणा के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल और उपाध्यक्ष पंकज सिंगला भी मौजूद रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ट्री मैन के नाम प्रसिद्ध डॉ. दीपक रमेश गौड़ की ओर से पर्यावरण संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा की शुरुआत सुबह 5 बजे से हुई, जब डॉ. गौड़ ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा से प्राप्त ब्राह्मी के पौधे वितरित किए। इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा पर पहुंचकर, उन्होंने वर्थ डे यानी गुड़हल का पौधा लगाकर संकल्प लिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed