{"_id":"685bfb1a8525ee90b703237c","slug":"pledge-to-protect-democracy-taken-on-emergency-commemoration-noida-news-c-23-1-vns1013-66219-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आपातकाल स्मरणोत्सव पर लिया लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आपातकाल स्मरणोत्सव पर लिया लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प
विज्ञापन
-सीडीओ बोले, भारत का लोकतंत्र मजबूत है, जनता ही इसकी असली ताकत
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ला ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की परीक्षा की घड़ी थी। जिससे पूरे देश ने बहुत कुछ सीखा है। भारत का लोकतंत्र मजबूत है। जनता ही इसकी असली ताकत है।
वह बुधवार को विकास भवन के सभागार में आपात काल स्मरणोत्सव कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आपातकाल स्मरणोत्सव 25 जून से लेकर एक साल तक जनपद की प्रत्येक विधानसभा और विकासखंड स्तर पर मनाया जाएगा। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में संगोष्ठी, भाषण, वाद-विवाद तथा पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज होशियारपुर, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज दादरी, बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर समेत विद्यालयों में भी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शिवराज सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने कार्यक्रम स्थल पर लगे कैनवास सेट पर हस्ताक्षर करते हुए लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।