फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Playground to be built in Pali at a cost of 41 lakhs

पाली में 41 लाख की लागत से बनेगा खेल का मैदान

Thu, 02 Dec 2021 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Playground to be built in Pali at a cost of 41 lakhs
ग्रेटर नोएडा। पाली में ग्रेनो प्राधिकरण खेल मैदान बनाएगा। प्राधिकरण ने पाली में खेल मैदान को विकसित करने के लिए करीब 41 लाख रुपया का टेंडर जारी कर दिया है। इसे बनाने वाली कंपनी का जल्द चयन करते हुए काम शुरू कराया जाएगा। ग्रेनो प्राधिकरण के अधीन 124 गांव आते हैं। प्राधिकरण इन गांवों में जगह की उपलब्धता के हिसाब से खेल का मैदान बनाने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए प्राधिकरण ने पांच गांव चिह्नित किए हैं। इनमें पाली, खोदना खुर्द, चुहड़पुर, सैनी व धूममानिकपुर शामिल हैं। प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर परियोजना विभाग ने पाली गांव में खेल मैदान को विकसित करने का टेंडर जारी कर दिया है। महाप्रबंधक परियोजना एके अरोड़ा ने बताया कि एक से 10 दिसंबर के बीच दस्तावेज डाउनलोड किए जा सकते हैं। 13 दिसंबर को प्री बिड खोली जाएगी। शेष चार गांवों के भी टेंडर शीघ्र जारी होने वाले हैं। प्राधिकरण की मंशा है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर एक माह में इन गांवों में खेल मैदानों को विकसित करने पर काम शुरू करा दिए जाए। बता दें कि खेल मैदानों में दो बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कबड्डी और रेसलिंग कोर्ट के अलावा डेढ़ मीटर चौड़ा रेसिंग ट्रैक, ओपन प्ले ग्राउंड आदि सुविधाएं होंगी। यहां ओपन जिम की भी सुविधा दी जाएगी। सीईओ ने इन सभी खेल मैदानों को शीघ्र विकसित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि गांवों में खेल सुविधाएं विकसित हों और गांवों के बच्चों का खेलों के प्रति झुकाव बढ़े। वह अपने जिले, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed