फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Players like PV Sindhu, Srikanth and Jwala Gutta can play on the badminton court of Gautam Buddha Nagar

UP: गौतमबुद्धनगर के बैडमिंटन कोर्ट पर उतर सकते हैं सिंधु, श्रीकांत-ज्वाला गुट्ट जैसे दिग्गज, तारीख कर लें नोट

Thu, 06 Feb 2025 12:13 PM IST
विजय पुंडीर अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 06 Feb 2025 12:13 PM IST
सार

पीएसपीबी इंटर यूनिट बैडमिंटन प्रतियोगिता में नवरत्न कंपनी के अंतर्गत आने वाली 16 कंपनियों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बैडमिंटन का हुनर दिखाएंगे। इसके लिए इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की ओर से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 10 बैडमिंटन कोर्ट बुक किए गए हैं।

विज्ञापन
Players like PV Sindhu, Srikanth and Jwala Gutta can play on the badminton court of Gautam Buddha Nagar
बैडमिंटन - फोटो : Freepik

विस्तार

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 19 से 22 फरवरी तक होने वाली पीएसपीबी इंटर यूनिट बैडमिंटन प्रतियोगिता कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और ज्वाला गुट्टा भी आ सकती हैं।

विज्ञापन

इसमें नवरत्न कंपनी के अंतर्गत आने वाली 16 कंपनियों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बैडमिंटन का हुनर दिखाएंगे। इसके लिए इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की ओर से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 10 बैडमिंटन कोर्ट बुक किए गए हैं। इसमें सुबह नौ से शाम सात बजे तक चार दिवसीय खेल होगा। ओलंपिक में देश को पदक जीतने वाले खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की ओर से कई तरह के खेलों का आयोजन कराया जाता है। इस बार बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को चुना गया है। इन कंपनियों के खिलाड़ी पहुंचेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

नवरत्न कंपनियों की ओर से बड़े खिलाड़ी को स्पॉन्सर किया जाता है। उनके खेलने से लेकर सारी व्यवस्थाएं इन कंपनियों की ओर से ही देखी जाती है। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बीपीसीएल, बामर एंड लॉरी, सीपीसीएल, गेल, एचपीसीएल, आईजीएल, आईओसीएल, एमएनजीएल, ओएनजीसी, एनआरएल, बीसीपीएल, ओएनजीसी, ऑयल इंडिया, पेट्रोलियम सहित कई ऑयल कंपनी के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ी आएंगे।

विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू हो गई तैयारी
अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों को खेलने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तैयारी शुरू कर दी गई है। चार दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में आठ सिंथेटिक कोर्ट और दो वुडन कोर्ट तैयार किए जा रहे हैं। 17 फरवरी तक सभी तैयारी पूरी कर ली जाएगी। इसके साथ ही कंपनी की ओर से दो कमरे भी मांगे गए हैं। जहां खिलाड़ी आराम कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed