फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Planning of plots in Medical Device Park from 23

मेडिकल डिवाइस पार्क में प्लॉटों की योजना 23 से

Fri, 20 May 2022 02:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Planning of plots in Medical Device Park from 23
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण 23 मई को सेक्टर-28 में 110 एकड़ भूमि पर मेडिकल डिवाइस पार्क में 85 प्लॉटों की योजना लांच करेगा। 8 जून तक लोग इसमें आवेदन कर सकेंगे और 23 जून को ड्रॉ निकाला जाएगा। आवेदकों को मेडिकल संबंधित उपकरण बनाने होंगे। योजना को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी। बिजली-पानी समेत अन्य सुविधाएं भी काफी रियायती दरों पर मिलेंगी।
विज्ञापन

मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बाद चिकित्सा उपकरणों की भारी कमी आई थी। इस कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक मेडिकल डिवाइस पार्क योजना लाने पर रजामंदी हुई और इसकी सैद्घांतिक स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार से भी अनुमति ली गई है। मेडिकल डिवाइस पार्क को सब्सिडी देनी होती है। इससे अब जमीन की दर से लेकर बिजली-पानी और अन्य सुविधाएं भी रियायती दरों पर दी जाएंगी। पहले चरण में 110 एकड़ भूमि पर प्लॉटों की योजना लाई जा रही है। इसमें प्रत्यक्ष रूप से 15 हजार और परोक्ष रूप से 55 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। योजना में 1000 वर्गमीटर के 60 प्लॉट, 2000 वर्गमीटर 20 प्लॉट और 4000 वर्गमीटर के 5 प्लॉट निकाले जाएंगे। हालांकि, दूसरे चरण में 115 प्लाटों की योजना लाई जाएगी और कुल 350 हेक्टेयर जमीन पर इसे विकसित किया जाएगा। योजना को लाने के पीछे कोविड में झेली गई परेशानी है। छोटे-छोटे उपकरण विदेशों से आ रहे थे, इसलिए अब ऐसे सभी उपकरण यहीं बनेंगे।
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण ने औद्योगिक प्लॉटों योजना लाने की भी तैयारी की है। इसके लिए जून में ई-नीलामी कराई जाएगी। योजना में चार हजार वर्गमीटर से बड़े औद्योगिक प्लाट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed