{"_id":"6a621a166104bea3860ceb42","slug":"pits-dug-for-pipeline-repairs-were-not-filled-leakage-has-started-again-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101012-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पाइपलाइन की मरम्मत के लिए खोदे गड्ढे नहीं भरे गए, दोबारा रिसाव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पाइपलाइन की मरम्मत के लिए खोदे गड्ढे नहीं भरे गए, दोबारा रिसाव शुरू
विज्ञापन
ग्रेटर नोएड के सेक्टर ओमीक्रोन-1 ए में गंगाजल पाइपलाइन से हो रही लीकेज। स्रोत निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमीक्रोन-1 ए में गंगाजल पाइपलाइन की लीकेज की समस्या एक बार फिर सामने आई है। पहले भी पाइपलाइन की मरम्मत के लिए सड़क और अन्य स्थानों पर गड्ढे खोदे गए थे, लेकिन उन्हें अब तक पूरी तरह नहीं भरा गया। इसी स्थान पर दोबारा पाइपलाइन से पानी का रिसाव शुरू हो गया है।
निवासियों ने बताया कि पाइपलाइन से लगातार पानी बहने के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है। वहीं खुले पड़े गड्ढों से राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष योगेंद्र मावी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि पाइपलाइन की लीकेज का स्थायी समाधान कराया जाए।