फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Picked up a pistol six months ago, now set to take aim at the national championship

Noida News: छह महीने पहले थामी पिस्टल, अब राष्ट्रीय चैंपियनशिप में साधेंगे निशाना

Tue, 27 Oct 2026 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Picked up a pistol six months ago, now set to take aim at the national championship
मानविक मिश्रा शूटर
फोटो
विज्ञापन

-15 वर्षीय मानविक मिश्रा ने देहरादून में चल रही मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में किया क्वालीफाई, रोजाना दो घंटे करते हैं अभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। निशानेबाजी शुरू किए अभी महज छह महीने हुए हैं, लेकिन 15 वर्षीय मानविक मिश्रा ने राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा नौवीं के छात्र मानविक ने देहरादून में आयोजित 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 400 में से 347 अंक हासिल किए। अब वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गए हैं।
मानविक शूटएक्स शूटिंग एकेडमी में कोच नितिन चौधरी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेते हैं। उन्होंने छह महीने पहले ही 10 मीटर एयर पिस्टल से निशानेबाजी शुरू की थी। वह प्रतिदिन करीब दो घंटे अभ्यास करते हैं। इस दौरान निशाने पर एकाग्रता बनाए रखने, शरीर का संतुलन साधने और पिस्टल पर नियंत्रण बेहतर करने पर विशेष ध्यान देते हैं। कम समय में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करना उनके शुरुआती खेल सफर की अहम उपलब्धि है। उनकी सफलता पर स्कूल और अकादमी ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन


भोपाल में होगी राष्ट्रीय चैंपियनशिप : राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के कार्यक्रम के अनुसार, 69वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप की पिस्टल स्पर्धाएं भोपाल स्थित एमपी शूटिंग अकादमी में 26 नवंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक आयोजित होंगी। मानविक अब इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अभ्यास कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें देशभर के निशानेबाजों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहनत और लगन से मिली सफलता : शूटएक्स शूटिंग अकादमी के कोच नितिन चौधरी ने बताया कि मानविक ने छह महीने पहले ही निशानेबाजी शुरू की थी। वह शुरुआत से ही मेहनत और लगन के साथ अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानविक ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि वह वहां भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मानविक मिश्रा शूटर

मानविक मिश्रा शूटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed