फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Physiotherapist accused of molesting woman

फिजियोथैरेपिस्ट पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप

Sat, 11 Sep 2021 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Physiotherapist accused of molesting woman
नोएडा। फेज-दो कोतवाली क्षेत्र स्थित एक फिजियोथैरेपिस्ट पर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को सेक्टर-82 स्थित एक क्लीनिक में वारदात हुई। जहां पीड़िता पहली बार फिजियोथैरेपी कराने के लिए गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-93 स्थित महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनको शारीरिक रूप से कुछ समस्याएं हैं। इसके लिए डॉक्टर ने उनको फिजियोथैरेपी कराने की सलाह दी थी। उन्होंने सेक्टर-82 स्थित क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर से संपर्क किया था। डॉक्टर ने उनको शुक्रवार को क्लीनिक पर बुलाया था। आरोप है कि फिजियोथैरेपी कराते समय डॉक्टर ने उससे अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी फिजियोथैरेपिस्ट ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को बयान के लिए बुलाया गया है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed