फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Photo of pressing EVM button went viral

ईवीएम बटन दबाने का फोटो हुआ वायरल

Fri, 11 Feb 2022 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Photo of pressing EVM button went viral
दनकौर में बटन दबाने की तस्वीर हुई वायरल। - फोटो : Grnoida
दनकौर (दीपक शर्मा)। मतदान केंद्र पर तैनात सुरक्षाकर्मी सख्ती दिखाकर मतदाताओं को मोबाइल ले जाने से रोकते नजर आए। कई केंद्रों पर नोकझोंक भी हुई। इसके बावजूद कई मतदाता बूथ में मोबाइल ले जाने मेें कामयाब हो गए। वहीं कई ने ईवीएम का बटन दबाते (वोट देते) हुए फोटो भी खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

जेवर विधानसभा के दनकौर ब्लॉक में लगभग सभी मतदान केंद्रों पर 7 बजे मतदान शुरू हो गया था। हालांकि कई केंद्रों पर मतदान के दौरान ईवीएम मशीन में खराबी होने के चलते कुछ वक्त के लिए मतदान रोका गया। भट्टा व अच्छेजा बुजुर्ग गांव में बदली ईवीएम मशीन ब्लॉक के भट्टा गांव में बूथ 107 पर मशीन खराब होने पर करीब आधा घंटे तक मतदान रोका गया। साथ ही अच्छेजा बुजुर्ग गांव में बूथ संख्या 163 पर करीब 10 मिनट के लिए मतदान रुका। दोनों जगह मशीन बदलने के बाद फिर से मतदान शुरू किया गया। वहीं गांव और कस्बे के अलग-अलग मतदान केंद्रों पर पहुंचे दिव्यांग व बुजुर्गों के परिजनों ने पुलिस व्हील चेयर की मांग की। कोई व्यवस्था नहीं होने पर परिजनों ने दिव्यांगों और बुजुर्गों को गोद में लेकर मतदान कराया। संवाद
विज्ञापन

मतदान कक्ष में अंधेरा होने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
दनकौर के उस्मानपुर व रीलखा आदि गांवों में ग्रामीणों ने मतदान कक्ष में अंधेरा होने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि कई केंद्रों पर बिजली जाने की वजह से मतदान कक्ष में अंधेरा था। अधिकारियों ने जेनरेटर की व्यवस्था नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed