{"_id":"645ab151846178df48054715","slug":"phd-student-among-6-commit-suicide-in-noida-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida : शहर में छह ने की आत्महत्या, जान देने वालों में पीएचडी का छात्र भी शामिल, कई शव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida : शहर में छह ने की आत्महत्या, जान देने वालों में पीएचडी का छात्र भी शामिल, कई शव मिले
Wed, 10 May 2023 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 10 May 2023 02:17 AM IST
सार
पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शहर के विभिन्न हिस्सों में 15 वर्षीय एक लड़की सहित पांच लोगों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के 28 वर्षीय पीएचडी छात्र ने यहां मानसिक तनाव के कारण कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शहर के विभिन्न हिस्सों में 15 वर्षीय एक लड़की सहित पांच लोगों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इनके अलावा पुलिस को पांच शव बी मिले हैं।
विज्ञापन
फेज 2 थाने के प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि असम के गुवाहाटी की रहने वाली नीलाक्षी पाठक ने सोमवार की रात मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या करने की बात अपने एक दोस्त को बताई थी। एक अलग घटना में गेझा गांव की 15 वर्षीय लवली खातून ने सोमवार रात कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, क्योंकि वह एक लड़के से बात करने के लिए अपने पिता द्वारा डांटे जाने से परेशान थी।
विज्ञापन
थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शाहपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सुरेश आर्य ने सोमवार की रात कथित तौर पर अपने घर में पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसी तरह की एक घटना में सेक्टर 58 निवासी कुमारी नेहा (20) ने मानसिक तनाव के चलते सोमवार की रात अपने घर में पंखे से लटक कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। सेक्टर 140 में रहने वाले 21 वर्षीय अनिल कुमार ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में थाना दनकौर के बिलासपुर निवासी राकेश (42) ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने कहा कि इतना बड़ा कदम उठाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस बीच, नोएडा के विभिन्न हिस्सों में पांच शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले।
पुलिस ने कहा कि सेक्टर 113 से राकेश शर्मा, सेक्टर 39 से रितेश कुमार, सेक्टर 63 से अजय राय, सेक्टर 24 से विनोद कपूर और नॉलेज पार्क इलाके से एलन बाग संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए।