{"_id":"5d8cf5448ebc3e01802ea653","slug":"phcs-donot-have-rabies-vaccine-mewat-news-noi463582769","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेबीज के टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेबीज के टीके
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के चारों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रेबीज के टीके उपलब्ध नहीं हैं। रेबीज होने पर मरीजों को बाजार से महंगे दाम पर टीके खरीदने पड़ रहे हैं।
रेबीज के टीके बीपीएल कार्ड धारकों को सभी सरकारी केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। साधारण परिवार को यह मात्र 100 रुपये में लगाए जाते हैं। वहीं बाजार में इनकी कीमत 350 से लेकर 370 रुपये तक होती है। बीपीएल कार्ड धारक कुलभूषण भारद्वाज ने बताया कि उनकी बेटी को रेबीज होने पर जब वे नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गए तो चिकित्सा अधिकारियों ने पिछले 3 माह से टीके नहीं होने की बात कहकर नलहड जाने की सलाह दी। इसके बाद वे उपमंडल की पढैनी, मोहम्मदपुर व जौरासी केंद्र गए लेकिन उन्हें रेबीज का टीका कहीं नहीं मिला। भूनेंद्र और सतीश ने बताया कि उन्हें भी केंद्र पर टीका नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग लोगों की इस परेशानी पर ध्यान नहीं दे रहा है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तावडू के अधिकारी देवेंद्र सिंह सोलंकी का कहना है कि उपमंडल के किसी भी केंद्र में एंटी रेबीज के इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। यह समस्या पिछले तीन महीने से है। मरीजों को शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नलहड भेजा जा रहा है। उम्मीद है कि रेबीज के टीके जल्द ही केंद्र में आ जाएंगे।