फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   pepole worried of not getting high security number plate

हाई िसक्याािरटी नंबर पलेट को लेकर लोग परेशान, िमल रही मई की तारीख

Wed, 17 Feb 2021 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
pepole worried of not getting high security number plate
मई में तारीख, अप्रैल से चालान, लोग परेशान
विज्ञापन

नोएडा। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर वाहन स्वामियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। 15 अप्रैल से वाहनों के चालान शुरू हो जाएंगे और नंबर प्लेट के लिए मई की तारीख मिल रही है। परिवहन विभाग में जाकर लोग अधिकारियों से जल्द नंबर प्लेट बुक कराने की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि अगर रसीद है तो चालान नहीं काटा जाएगा। चालकों का कहना है कि नोएडा में ऑनलाइन चालान हो रहे हैं, जब तक रसीद दिखाएंगे तब तक चालान कट चुका होगा। इस समस्या को देख मंगलवार को कई लोग कार्यालय पहुंचे। सेक्टर-9 निवासी प्रमोद वर्मा ने कहा कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की रसीद कटवाने के बाद भी जब तक पुलिसकर्मियों को दिखाने के लिए गाड़ी रोकेंगे तब तक चालान काट दिया जाएगा। उन्हें 28 मई की तारीख मिली है। एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय ने कहा कि चालान से बचाव करना है तो शीशे पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की तारीख भी लिखी जा सकती है।

मुड़ी हुई प्लेट घर पहुंची
सेक्टर-12 निवासी कुमार विक्रम सिंह ने बताया कि उन्होंने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की होम डिलवरी का विकल्प चुना था। कंपनी की ओर से करीब 950 रुपये लिए गए थे। जब नंबर प्लेट लगवाने के लिए जब पैकेट खोल के देखा तो उसमें आईएनडी का स्टीकर नहीं था। इसके बाद उसे वापस कर दिया। वहीं, कुछ लोगों के पास मुड़ी हुई नंबर प्लेट पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed