फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People troubled by lack of tree pruning

Noida News: पेड़ों की छंटाई नहीं होने से लोग परेशान

Thu, 20 Aug 2026 04:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
People troubled by lack of tree pruning
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ज्यू-3 के सी ब्लॉक में पेड़ों की छंटाई नहीं होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। कई जगह पेड़ों की टहनियां काफी घनी हो गई हैं। इससे रात के समय सड़कों पर रोशनी कम हो जाती है। निवासी पंकज बताया कि ब्लॉक में लंबे समय से पेड़ों की छंटाई नहीं हुई है। कई पेड़ों की टहनियां फैलकर घरों और स्ट्रीट लाइटों तक पहुंच गई हैं। रात के समय अंधेरा रहने से बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को सड़क से गुजरने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों की मांग है कि सी ब्लॉक में पेड़ों की छंटाई जल्द कराई जाए। घनी और सड़क एवं स्ट्रीट लाइटों को ढक रही टहनियों को हटाने से सड़क पर पर्याप्त रोशनी पहुंच सकेगी और लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed