फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People like the eco-friendly Ganpati from Mumbai-Kolkata

Noida News: लोगों को मुंबई-कोलकाता वाले ईको-फ्रेंडली गणपति पसंद हैं

Sun, 24 Aug 2025 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
People like the eco-friendly Ganpati from Mumbai-Kolkata
नोएडा/ग्रेटर नोएडा/यमुना सिटी : गणेश उत्सव की चमक सेक्टरों, सोसाइटियों और गांवों से लेकर बाजारों तक बिखरी हुई है। घरों और सार्वजनिक स्थलों पर जहां इस उत्सव की तैयारियां चल रही हैं बाजार खरीदारी की रौनक छाई हुई है। इस बार श्रद्धालुओं की आस्था में पर्यावरण के संरक्षण का संगम दिख रहा है। लोग ईको-फ्रेंडली मूर्तियां खरीद रहे हैं। इसके अलावा मूर्ति विसर्जन के लिए जगह-जगह कृत्रिम तालाब बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मूर्तियों के दाम
कोलकाता : 100 से 4,500 रुपये तक
मुंबई: 120 से 10,500 रुपये तक
बिना रंग वाली : 220 से 550 रुपये तक
इस बार ग्रेटर नोएडा में के लोगों को कोलकाता और मुंबई की ईको-फ्रेंडली मूर्तियां काफी पसंद आ रही हैं। व्यापारियों ने पीओपी व प्लास्टिक से बनी स्थानीय मूर्तियों को तवज्जो नहीं दी हैं। लोग 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी त्योहार की तैयारी कर रहे हैं। इस दिन सभी अपने घरों में गणेश की मूर्ति स्थापित कर पूजा करते हैं। उससे पहले लोग भगवान गणेश की मूर्तियां खरीद रहे हैं। जेवर के बाजार भी भगवान गणेश की रंग-बिरंगी मूर्तियों सजे हुए हैं। खरीदारों की भीड़ रौनक बढ़ा रही है। मुख्य बाजार में कीमत 500 से 5,000 रुपये तक में मूर्तियां मिल रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को बाजार में काफी भीड़ रही। रामपुर मार्केट में दुकानदार राजेश का कहना है कि वह कोलकाता से मूर्ति लेकर आए हैं। उनके पास 100 से 4,500 रुपये तक की मूर्तियां हैं। दुकानदार रामस्वरूप ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में पीओपी या प्लास्टिक की मूर्तियां मिलती हैं जिनको लोग पसंद नहीं करते हैं। लोगों को ईको-फ्रेंडली मूर्तियां चाहिए। इसलिए वह मुंबई से मूर्तियां लाए हैं। उनके पास 120 रुपये से 10,500 रुपये तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं। इनमें लाल बाग के राजा, गद्दी वाले, मोर वाले, मूषक वाले और चौकी वाले गणेश की मूर्ति को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बाजार में भगवान गणेश की मूर्तियों को कई रंगों से रंगा गया है। कुछ लोग बगैर कलर वाली मूर्ति की भी मांग कर रहे हैं। इस वजह से बाजार में मिट्टी की मूर्तियां हैं। इनकी कीमत 220 रुपये से 550 रुपये तक है। इनका आकार छोटा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed