{"_id":"62670373c63fe01f6734ca5a","slug":"people-furious-over-power-crisis-uproar-grnoida-news-noi644986367","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट पर भड़के लोग, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट पर भड़के लोग, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी में बिजली की समस्या बरकरार है। तीन दिन से बिजली नहीं होने पर निवासियों का कहना है कि 36 घंटे बाद सोमवार तड़के आपूर्ति शुरू हो सकी, लेकिन दोपहर से देर शाम तक फिर कई घंटे आपूर्ति बंद रही। बाद में एसी चलाने से रोक दिया गया। गर्मी के समय में स्थानीय निवासी काफी परेशान हैं। सोमवार शाम गुस्साए निवासियों ने हंगामा किया।
निवासियों ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे से सोसाइटी की बिजली आपूर्ति बंद है। एनबीसीसी और प्रबंधन समिति ने ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी दी। रविवार को राजस्थान से ट्रांसफार्मर मंगवाया गया, जो रात 12 बजे पहुंचा। सोमवार तड़के चार बजे आपूर्ति शुरू हो सकी, लेकिन दोपहर 12 बजे आपूर्ति फिर बंद हो गई। उसके बाद देर शाम करीब साढ़े सात बजे आपूर्ति शुरू हुई, तब भी सोसाइटी के कुछ विला में बिजली नहीं पहुंची।
निवासियों ने बताया कि पहले ट्रांसफार्मर खराब हो गया। फिर फ्यूज उड़ने से आपूर्ति बंद रही। अब चेंजओवर लोड नहीं उठा पा रहा है। सोमवार शाम सोसाइटी के निवासियों से एसी नहीं चलाने की अपील की गई। निवासियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में एसी के बिना रहना मुश्किल है। केवल एक पंखा और एक लाइट चालू रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां गए
सोसाइटी निवासी रोली मल्होत्रा ने बताया कि तीन दिन से सोसाइटी में पानी नहीं है। बाजार से लाकर पानी का प्रयोग कर रहे हैं। मोबाइल को अन्य जगह पर जाकर चार्ज कर रहे हैं। काफी निवासी नोएडा और दिल्ली अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए है, ताकि गर्मी में बिजली की किल्लत से निजात मिल सके।