फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   PCS preliminary exam today at 14 centers in the district

Noida News: जिले के 14 केंद्रों पर पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा आज

Sun, 12 Oct 2025 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
PCS preliminary exam today at 14 centers in the district
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां रविवार को दो पालियों में कुल 5568 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को दिनभर तैयारी की समीक्षा की और परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि रोकने के लिए सीसीटीवी निगरानी, बायोमीट्रिक सत्यापन और सघन चेकिंग की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों को केंद्र पर केवल पारदर्शी पानी के पाउच, एडमिट कार्ड और पहचान पत्र लेकर प्रवेश करने की अनुमति होगी। डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, जोनल अधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी प्रत्येक केंद्र पर एंबुलेंस और मेडिकल टीम की व्यवस्था की है। पुलिस बल को परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़भाड़ को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि परीक्षा के दौरान बिजली और पेयजल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलाह : एक घंटे पहले पहुंचे परीक्षा केंद्र
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। सभी अभ्यर्थियों को समय से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना चाहिए। जिससे जांच के बाद वह आराम से परीक्षा केंद्र में प्रवेश ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed