{"_id":"6a774b54548c76137508c43c","slug":"pcc-childrens-park-fountains-shut-for-two-years-dirty-water-stagnating-noida-news-c-1-noi1095-4591056-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीसी : दो साल से चिल्ड्रेन पॉर्क के फव्वारे पड़े हैं बंद, जम रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीसी : दो साल से चिल्ड्रेन पॉर्क के फव्वारे पड़े हैं बंद, जम रहा गंदा पानी
विज्ञापन
मेघदूतम पार्क सेक्टर 50 नोएडा के बंद पड़े फव्वारे।
पीसीसी : दो साल से बंद फव्वारे, पार्कों में जमा गंदा पानी बना मुसीबत
-मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से चिंतित निवासी, प्राधिकरण से मरम्मत और सफाई की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-50 स्थित मेघदूतम पार्क और सेक्टर-51 के चिल्ड्रेन पार्क में करीब दो साल से बंद पड़े फव्वारे अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। बारिश के बाद फव्वारों की वाटर बॉडी में गंदा पानी जमा हो रहा है। लंबे समय तक पानी की निकासी और सफाई नहीं होने से मच्छर पनप रहे हैं। इससे स्थानीय निवासियों में बीमारियों के संक्रमण का डर बढ़ गया है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद नोएडा प्राधिकरण की ओर से फव्वारों की मरम्मत नहीं कराई गई।
सेक्टर-51 निवासी और आरडब्ल्यूए महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि फव्वारे लंबे समय से बंद हैं। बारिश के दिनों में इनमें पानी भर जाता है, लेकिन नियमित सफाई नहीं होने से स्थिति खराब होती जा रही है। उन्होंने प्राधिकरण से वाटर बॉडी की सफाई कराने के साथ फव्वारों को जल्द शुरू कराने की मांग की। निवासियों का कहना है कि पार्कों में लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए फव्वारे अब बदहाल पड़े हैं। उनका आरोप है कि पहले शहर के पार्कों के सौंदर्यीकरण और हरियाली पर विशेष ध्यान दिया जाता था, लेकिन अब कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था प्रभावित दिखाई दे रही है। सेक्टर-51 के सी ब्लॉक पार्क में भी कूड़ा नहीं उठने की शिकायत लोगों ने की है।
क्या बोले निवासी-
फव्वारा दो साल से बंद है। गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे बीमारी का खतरा बढ़ गया है। -संजीव कुमार, महासचिव, आरडब्ल्यूए सेक्टर-51
सी ब्लॉक पार्क में लगातार गंदगी रहती है। डस्टबिन से कूड़ा नहीं उठने के कारण लोगों ने पार्क में आना कम कर दिया है। -नानक चंद, निवासी सेक्टर-51
मेघदूतम पार्क सेक्टर के सबसे सुंदर पार्कों में है। फव्वारा नियमित शुरू हो तो इसकी खूबसूरती और बढ़ जाएगी। -वीके गुप्ता, निवासी सेक्टर-51
लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए फव्वारे अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। -हरीश ध्यानी, निवासी सेक्टर-51