फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Payment of CTET fee, confirmation page not coming

सीटीईटी फीस का किया भुगतान, नहीं आ रहा कंर्फमेशन पेज-Business

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Payment of CTET fee, confirmation page not coming
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली सेंटर टीचर एलिजिबिलेटी टेस्ट (राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया व फॉर्म के ब्यौरे में सुधार करने की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। अब भी काफी आवेदक ऐसे हैं जिन्होंने शुल्क भुगतान कर दिया है बावजूद कंफर्मेशन पेज नहीं आ रहा है। इससे आवेदकों में असमंजस है कि शुल्क का भुगतान हुआ है या नहीं।
विज्ञापन

देशभर में सीबीएसई की ओर से 16 दिसंबर से 13 जनवरी 2022 तक सीटीईटी परीक्षा आयोजित होनी है। आवेदकों की शिकायत है कि भुगतान के बाद अब तक कंफर्मेशन पेज नहीं आया, जिससे पता चल सके कि शुल्क का भुगतान सही से हो गया है।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि फीस भुगतान के बाद भी कंफर्मेशन पेज नहीं रहा है तो सीटीईटी डिप्टी सेक्रेटरी कार्यालय से सुबह दस से शाम पांच बजे तक संपर्क करना होगा। ऐसे आवेदकों को अपने शुल्क भुगतान साक्ष्यों के साथ आठ से 17 नवंबर तक संपर्क करना है। जिससे उनकी समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड पर ही परीक्षा का सही समय और शिफ्ट की जानकारी होगी। पहले पेपर की शुरूआत सुबह 9.30 बजे और दूसरे की शुरूआत दोपहर 2.30 बजे होगी। परीक्षा का रिजल्ट 15 फरवरी 2022 को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed