फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   payment given after certificate

बढिय़ा काम होने का प्रमाण देने पर ही मिलेगा भुगतान

Tue, 02 Feb 2021 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
payment given after certificate
बढ़िया काम होने का प्रमाणपत्र देने पर ही होगा भुगतान
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यीडा सिटी में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता अब और सुधरेगी। प्राधिकरण ने तय किया है कि 1 मार्च से हर छोटे-बड़े विकास कार्य का भुगतान तब किया जाएगा जब ठेकेदार उस कार्य की गुणवत्ता का प्रमाणपत्र स्वतंत्र एजेंसी देगी। सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि विकास कार्यों की निगरानी के लिए यमुना प्राधिकरण ने भी एक निजी एजेंसी को जिम्मेदारी दे रखी है। बावजूद एक स्वतंत्र एजेंसी से निगरानी कराने का निर्णय लिया गया है। वह एजेंसी ही प्रमाणपत्र देगी कि जो विकास कार्य हुआ है उसकी गुणवत्ता ठीक है या खराब। ठीक होने पर ही भुगतान किया जाएगा। 10 करोड़ तक के काम के लिए यीडा की तरफ से देखरेख कर रही एजेंसी का प्रमाणपत्र जमा होगा, जबकि 10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के कार्यों की गुणवत्ता का प्रमाणपत्र प्रतिष्ठित जांच एजेंसी से लेना होगा। एक मार्च से जिस भी कार्य के भुगतान के समय ये प्रमाणपत्र नहीं दिया जाएगा, उसका भुगतान रोक दिया जाएगा। बता दें कि यीडा सिटी के सेक्टर-18, 20 में विकास कार्य चल रहे हैं। नोएडा एयरपोर्ट को जमीन देने वाले किसानों को विस्थापित करने के लिए जेवर बांगर में काम चल रहा है। इसी तरह कई औद्योगिक सेक्टरों में भी विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed