फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pass percentage reached from 68 to 95.58 in 12 years

12 साल में 68 से 95.58 तक पहुंचा पास प्रतिशत

Sun, 19 Jun 2022 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Pass percentage reached from 68 to 95.58 in 12 years
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में 10वीं का परीक्षा परिणाम साल दर साल बेहतर होता जा रहा है। पिछले 12 साल में पास प्रतिशत 68 से 95.53 तक पहुंच गया है। यह तीसरा मौका है, जब जिले में परिणाम 90 प्रतिशत से अधिक रहा है। हालांकि, पिछले साल का परीक्षा परिणाम भी अच्छा रहा था, लेकिन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से उत्तीर्ण प्रतिशत जारी नहीं किया गया था। वर्ष 2010 में 68 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। वर्ष 2011 में 77, 2012, 2013 व 2014 में परिणाम क्रमश: 86, 87 व 88 प्रतिशत रहा था। लगातार पांच साल परिणाम बेहतर रहने के बाद वर्ष 2015 में उत्तीर्ण प्रतिशत में गिरावट आई। इस वर्ष 83 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी, लेकिन वर्ष 2016 में 92 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। वर्ष 2017 में कक्षा दस का परीक्षा परिणाम काफी खराब रहा और केवल 75 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास की। वर्ष 2018 में 81, वर्ष 2019 में 91 और वर्ष 2020 में 88 प्रतिशत छात्र सफल रहे थे। वहीं वर्ष 2021 में परिणाम प्रतिशत जारी नहीं किया गया था। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम जिले के इतिहास में सबसे अधिक रहा है।
विज्ञापन

टॉप-10 में लड़कियों का दबदबा
दसवीं में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाले टॉप-10 छात्रों की सूची में इस बार भी लड़कियों का दबदबा रहा। कुल 15 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इनमें पांच लड़के और 10 लड़कियां हैं। हालांकि, पहले और दूसरे स्थान पर लड़कों ने बाजी मारी है।
विज्ञापन

हाईस्कूल की टॉप-10 सूची
स्थान छात्र प्रतिशत स्कूल
1 अक्षित शर्मा 92.83 एसआरएस इंटर कॉलेज, खेड़ा धर्मपुरा
2 प्रिंस गौतम 91.50 एस धनश्याम शर्मा एम हाईस्कूल, दुजाना
3 रीना झा 91.17 यश मेमोरियल स्कूल, बिशनपुरा नोएडा
4 सोनाली भाटी 91.00 एसडीके विद्यालय रबूपुरा
5 अजीत कुमार राय 90.83 एसके इंटर कॉलेज गढ़ी चौखंडी नोएडा
5 रिया श्रीवास्तव 90.83 यश मेमोरियल स्कूल बिशनपुरा नोएडा
6 दृष्टि त्यागी 90.67 एसबीएम इंटर कॉलेज रबूपुरा
7 दिग्विजय लक्ष्मी नारायण 90.50 पटेल इंटर कॉलेज अस्तौली
7 एकता भाटी 90.50 श्री बीपीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज, आकलपुर
8 दानवीर सिंह चौहान 90.33 एसजेएस इंटर कॉलेज सैंथली
8 श्वेता 90.33 एसडीएस इंटर कॉलेज नवादा दनकौर
9 मोनिका 90.17 एसके इंटर कॉलेज गढ़ी चौखंडी
9 यशी 90.17 सेठ तुलाराम सरस्वती विद्या मंदिर जेवर
9 रजनी सिंह 90.17 राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, होशियारपुर
10 स्नेहा बिस्वाल 89.83 बीआर पब्लिक इंटर कॉलेज, पर्थला खंजरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed