{"_id":"61f59da1d0981009886fea1e","slug":"party-or-candidate-s-representative-will-not-get-voter-id-card-noida-news-noi6294116145","type":"story","status":"publish","title_hn":"दल या प्रत्याशी के प्रतिनिधि को नहीं मिलेंगे मतदाता पहचान-पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दल या प्रत्याशी के प्रतिनिधि को नहीं मिलेंगे मतदाता पहचान-पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। डाक विभाग अब दल या प्रत्याशी के प्रतिनिधियों को लोगों के मतदाता पहचान-पत्र नहीं देगा। विभाग ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में मेंटेनेंस टीम या अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) की मदद से पहचान-पत्र बांटेगा। अमर उजाला में 25 जनवरी के अंक में ‘डाकघर पहुंचे पहचान पत्रों पर प्रत्याशियों का कब्जा’ शीर्षक से खबर छपने के बाद डाक विभाग हरकत में आया और व्यवस्था में बदलाव कर दिया है।
भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार मतदाता पहचान-पत्रों को स्पीड पोस्ट से घर-घर पहुंचाने की व्यवस्था की है। आयोग के आदेश पर डाक विभाग के पास स्पीड पोस्ट पहुंच चुके हैं, लेकिन राजनीतिक दल या प्रत्याशियों के प्रतिनिधि डाक विभाग से मतदाता पहचान-पत्र लेकर घर-घर बांट रहे हैं। इस बीच वे मतदाताओं से पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में यह सबसे अधिक हो रहा है।
अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। खबर छपने के बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया और डाक विभाग से जवाब तलब किया। शुक्रवार को डाक विभाग की टीम ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में पहुंची और निवासियों से बातचीत की। डाक विभाग के अफसरों ने बताया कि अब किसी भी व्यक्ति को मतदाता पहचान-पत्र नहीं दिए जाएंगे। पोस्टमास्टर स्वयं मतदाता पहचान-पत्र लेकर सोसाइटी जाएंगे। वहां पर मेंटेनेंस टीम या एओए के साथ मिलकर वितरण करेंगे।
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट में 40 हजार से अधिक पहचान-पत्र
ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में जनसंख्या बढ़ती जा रही है। इसी कारण वहां पर 40 हजार से अधिक पहचान-पत्र स्पीड पोस्ट से पहुंचे है। दादरी ब्लॉक से इनका वितरण किया जा रहा है। डाक विभाग के अफसरों का कहना है कि पांच दिन के अंदर सभी कार्ड का वितरण कार्य पूरा हो जाएगा।