{"_id":"60b3ec3b8ebc3e6e8e2afef8","slug":"parent-special-vaccine-center-to-be-set-up-in-the-district-grnoida-news-noi5845974145","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बनेंगे अभिभावक स्पेशल वैक्सीन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बनेंगे अभिभावक स्पेशल वैक्सीन सेंटर
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अभिभावक स्पेशल वैक्सीन सेंटर बनेंगे। यहां केवल 12 साल तक के बच्चों के माता-पिता को टीका लगेगा। अभिभावकों के लिए पंजीकरण साथ-साथ बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र भी लाना जरूरी होगा।
दरअसल, शासन ने 12 साल तक के बच्चों के अभिभावकों को प्राथमिकता पर वैक्सीन लगाने का आदेश दिया है। शासनादेश मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि जिले में रोजाना कम से कम दो अभिभावक स्पेशल वैक्सीन सेंटर बनेंगे। सभी को पोर्टल अपना पंजीकरण कराना होगा। सेंटर पर वैक्सीन लगवाने आने के समय बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र लाना जरूरी होगा तभी वैक्सीन लगेगी। रोजाना हर सेंटर पर 100 लोगों को टीका लगेगा।
दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी लेंगे शिविर
प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि जिले में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अलग से वैक्सीन सेंटर बनेंगे। दोनों वर्ग के लिए एक-एक सेंटर बनाने की तैयारी चल रही है। 1 जून से इन सेंटर पर भी वैक्सीन लगेगी। जिला प्रशासन गांवों में भी वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू करेगा। रोजाना दो वैक्सीन शिविर लगेंगे जहां पर 100-100 लोगों को टीका लगेगा। जरूरत के हिसाब से इनकी संख्या में इजाफा भी किया जा सकता है। अफसरों ने बताया कि शहर के साथ-साथ ग्रामीणों को भी वैक्सीन लगाने में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
कोरोना के 98 नए मरीज, 6 ने गंवाई जान
जिले में कोरोना का प्रकोप अभी भी थमा नहीं है। रविवार को 98 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही, छह लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है। राहत की बात है कि 380 लोग ठीक होकर घर लौट गए हैं। जिले में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 60652 हो चुकी है। वहीं, सक्रिय मरीज 1184 हैं। जबकि अब तक 449 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या के आधार पर जिले का प्रदेश में नौवां नंबर है। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या के आधार पर जिला छठे नंबर पर है।