{"_id":"61e86a5511e13f4095203c27","slug":"pankhuri-pathak-from-noida-and-manoj-chaudhary-from-jewar-nominated-grnoida-news-noi6277931139","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा से पंखुड़ी पाठक और जेवर से मनोज चौधरी ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा से पंखुड़ी पाठक और जेवर से मनोज चौधरी ने किया नामांकन
विज्ञापन
सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में ट्रैक्टर से नामांकन दाखिल करने जाते जेवर विधानसभा से कांग्रेस प्र?
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर बुधवार को कुल पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने नोएडा सीट और मनोज चौधरी ने जेवर सीट से पर्चा दाखिल किया। नोएडा सीट पर एक रेहड़ी पटरी महिला दुकानदार अपर्णा शर्मा ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। इनकी वार्षिक आय पांच लाख रुपये है। बसपा प्रत्याशी मनवीर भाटी ने नामांकन पत्र का एक और सेट दाखिल किया है। नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा सीट पर 14 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। बुधवार को पांचवां दिन था। पांचवें दिन नोएडा विधानसभा सीट से दो और जेवर सीट पर एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। मनोज चौधरी ट्रैक्टर से कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। वहीं, दादरी विधानसभा सीट पर मिहिर सेना के चमन सिंह और निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार शर्मा ने पर्चा भरा है। नामांकन के दौरान ज्यादा भीड़भाड़ नहीं रही। प्रत्याशी अपने प्रस्तावकों के साथ पहुंचे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। दावेदारों ने दादरी सीट पर दो और जेवर सीट पर चार पर्चे लिए।
48 लाख रुपये है अचल संपत्ति
नोएडा विधानसभा सीट से नामांकन करने वाली अपर्णा शर्मा का व्यवसाय रेहड़ी पटरी दुकानदार है। वह सेक्टर-62 में रहती हैं। इनकी वार्षिक आय 492710 है। बीए पास अपर्णा शर्मा की अचल संपत्ति करीब 48 लाख की है। वहीं, दादरी सीट से नामांकन करने वाले संजय कुमार शर्मा जनसेवा केंद्र संचालक हैं। वो दादरी की कांशीराम कॉलोनी में रहते हैं। इनकी अचल संपत्ति 70 लाख है।
कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी करोड़पति
नोएडा और जेवर विधानसभा सीट से कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी करोड़पति हैं। पंखुड़ी पाठक कार और जेवरात की शौकीन नहीं हैं। उनके पास कार नहीं है। वहीं, जेवरात भी बहुत कम हैं। उनसे ज्यादा उनके पति के पास चल और अचल संपत्ति है। जेवर सीट से प्रत्याशी मनोज चौधरी के पास भी कार नहीं है। उनके पास पत्नी से कम चल संपत्ति है, लेकिन करीब साढ़े छह करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। दादरी सीट से मिहिर सेना के प्रत्याशी चमन सिंह भी करोड़पति हैं।
विज्ञापन
रेहड़ी पटरी वालों की नहीं सुनता कोई
नोएडा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी अपर्णा शर्मा का कहना है कि रेहड़ी पटरी वालों की कोई नहीं सुनता है। जनप्रतिनिधियों से लेकर सरकार तक अपनी समस्या रख चुके हैं। इसके बावजूद रेहड़ी पटरी वालों को व्यवस्थित करने वाला कोई नहीं है। इन्हीं समस्याओं से परेशान होकर नोएडा रेहड़ी पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन ने स्वयं चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। चुनाव जीतकर रेहड़ी पटरी वालों की समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता रहेगी।