फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pankaj from Noida, Poonam from Jewar becomes AAP's candidate

हेडिंग: नोएडा से पंकज, जेवर से पूनम बनीं आप की प्रत्याशी

Thu, 16 Sep 2021 03:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
Pankaj from Noida, Poonam from Jewar becomes AAP's candidate
पूनम सिंह, जेवर से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी
नोएडा। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सबसे पहले प्रत्याशियों के पत्ते आम आदमी पार्टी ने खोले हैं। बुधवार देर शाम को पार्टी ने नोएडा से पंकज अवाना के नाम पर मुहर लगा दी। जेवर विधानसभा सीट पर पार्टी ने पूनम सिंह प्रधान को उम्मीदवार बनाया है। आप जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने इसकी पुष्टि की है। जादौन ने बताया कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह और दिल्ली के कुछ विधायकों की एक कमेटी ने यह निर्णय लिया है। फेस-2 के गांव भूड़ा निवासी पंकज अवाना को नोएडा से प्रत्याशी बनाया गया है। गुर्जर जाति के पंकज एमबीए पास हैं। जबकि जेवर से प्रत्याशी बनाई गईं पूनम सिंह जाट हैं। पूनम भी ग्रेजुएट हैं। आप जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनकी पार्टी से दादरी विधानसभा सीट पर टिकट के लिए त्रिकोणीय स्थिति बनी हुई है। यहां संजय सेठी, संजय राणा और जितेंद्र रावल के नाम पर चर्चा चल रही है। इनमें से संजय सेठी गुर्जर और संजय राणा व जितेंद्र रावल ठाकुर जाति से हैं। जिलाध्यक्ष का कहना है कि एक-दो दिन में दादरी विधानसभा सीट पर भी उम्मीदवार का नाम फाइनल कर दिया जाएगा।

पंकज अवाना, नोएडा से आम आदमी पार्टी  प्रत्याशी

पंकज अवाना, नोएडा से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed