फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   panchayat

नगीना

Mon, 26 Jul 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
panchayat
नगीना। नगीना में विकास कार्य करने वाले पंचायत विभाग के पास खुद का कार्यालय नहीं हैं। इसमें 44 ग्राम पंचायत और 29 ब्लॉक पंचायत समिति के सदस्य हैं जिन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। साल 2012 में पुराने भवन को कंडम घोषित किया गया था। इसके बाद 2013 में खंड परिसर में नवनिर्मित राजीव गांधी सेवा केंद्र में कार्यालय को शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि ब्लॉक पंचायत समिति चेयरपर्सन के पास बैठने के लिए कमरा नहीं हैं। कई बार अधिकारी को खड़े होकर मजबूरन काम करना पड़ता है। ऐसे में सभी कर्मचारी सालों से एक ही कमरे में बैठकर कार्य करते आ रहे हैं। हालांकि कुछ समय पहले ही नए खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के लिए एक करोड़ 26 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। जो निर्माणाधीन है।
विज्ञापन

पंचायत विभाग के पास दर्जनों गांवों से सैकड़ों की संख्या में रोजाना लोग कार्य करवाने के लिए आते हैं, जिन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है। बैठने के लिए कुर्सियां नहीं मिलती हैं। मजबूरी में लोग पेड़ों के नीचे जमीन पर बैठकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करते हैं। ब्लॉक पंचायत समिति नगीना की चेयरपर्सन ताहिरा अजमत ने बताया कि मेरे पास बैठने के लिए भी अलग कमरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक में 54 ग्राम पंचायत थी जिसमें से 10 पंचायत पिनगवां ब्लॉक में चली गई। खंड पंचायत समिति के 29 सदस्य भी हैं तथा 439 पंचायत सदस्य भी हैं। बैठने के लिए भवन नहीं होने के कारण पंचायत प्रतिनिधियों को परेशान होना पड़ता है।- सोहराब खान, पूर्व सरपंच मुलथान।
सरपंचों को भी काम कराने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है क्योंकि थोड़ी सी जगह में सभी कर्मचारियों, अधिकारी तथा ग्रामीणों को बैठना पड़ता हैं। - अलीम खान, सरपंच उलेटा।
ब्लॉक पंचायत समिति के बहुत से कार्य होते हैं उनके सदस्यों और चेयरमैन के बैठने के लिए कमरा नहीं मिला है। जब कर्मचारी नहीं होते उन्हीं के कमरों में बैठकर कार्य करने होते है।- नसीम अहमद नब्बी, ब्लॉक पंचायत समिति सदस्य।

एक करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के भवन का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। जल्द नया भवन मिलेगा, तब समस्या का समाधान होगा। - वीरेंद्र सिंह कुंडू, खंड विकास अधिकारी नगीना।
कै प्शनऱ् राजीव गांधी सेवा केंद्र में चलता खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय।
कैप्शनऱ् सोहराब पूर्व सरपंच, अलीम सरपंच, नसीम ब्लॉक समिति सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed