फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   panchayat election 2021 candidate dewar was distributing alcohol fire on police and absconding one arrested

पंचायत चुनाव : मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी का देवर बांट रहा था शराब, पुलिस पर फायरिंग कर फरार, एक गिरफ्तार

Mon, 12 Apr 2021 09:25 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा (दादरी)
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा (दादरी) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 12 Apr 2021 09:25 AM IST
सार

शराब बांटने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
panchayat election 2021 candidate dewar was distributing alcohol fire on police and absconding one arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए दादरी में शराब बांट रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा आरोपी पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया। फरार आरोपी एक महिला प्रत्याशी का देवर बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


दादरी कोतवाली पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि नंगला नैनसुख गांव में लोगों से अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए शराब बांटकर प्रलोभन देने की कोशिश की जा रही है। इस सूचना पर तुरंत पुलिस गांव में पहुंची और शराब बांटने के आरोपी सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पांच पेटी अवैध शराब भी बरामद की गई।
विज्ञापन


जबकि मुकेश कुमार नाम का आरोपी पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मुकेश की भाभी पंचायत चुनाव में जिला पंचायत पद की प्रत्याशी है। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि शराब बांटते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फायरिंग करने वाले को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed