फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Panchayat decides to inform about cattle smuggler

पंचायत में गोतस्करों को पुलिस को सौंपने का निर्णय

Fri, 04 Sep 2020 04:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Panchayat decides to inform about cattle smuggler
पुन्हाना। लुहिंगा कलां गांव में बृहस्पतिवार को पंचायत का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता शमशेर चेयरमैन ने की। मौके पर ग्रामीणों ने गोतस्करी करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाते हुए ऐसे लोगों पर 51 हजार का आर्थिक जुर्माना लगाने और आरोपी को पुलिस के हवाले करने का फैसला लिया। इस दौरान बताया गया कि दो दिन पहले गोतस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने पथराव किया था, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। साथ ही कई निर्दोष लोग भी घायल हो गए थे।
विज्ञापन

घायल जुबेर, उमर फारूख, अशफाक, नसीम, नासिर, दीनू, मुस्तकीम, जेकम, मुबारिक और 70 वर्षीय चंदों ने बताया कि गोतस्करों से उनका कोई ताल्लुक नहीं है। गोतस्करी कसाई (कुरैशी) करते हैं। पथराव के बाद भारी पुलिस बल के साथ पुलिस रात के करीब दो बजे गांव में पहुंची थी। पंचायत में गांव के सुलेखां, मोहम्मद खां, नसरू, हस्मत, हाजी इंसबं, प्रमाल, रहमत, उसमान, अशरफ, इब्राहीम, रफीक, इसाक, उमरदीन, दीना, मास्टर खलील, अहमद खां, सरपंच सलीम, शाहिद ब्लोक समिति सदस्य, जेकम, लियाकत ठेकेदार, हसन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed