फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Palti roadways bus, driver killed in truck collision

Noida News: ट्रक की टक्कर से पलटी रोडवेज बस, चालक की मौत

Fri, 14 Nov 2025 02:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 14 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Palti roadways bus, driver killed in truck collision
कोतवाली क्षेत्र के एटा रोड स्थित गांव उमरावपुर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह ग्रेटर नोएडा डिपो की रोडवेज बस में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इसके नीचे दबकर चालक जयवीर सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि परिचालक सहित चार यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बस में टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। ग्रेटर नोएडा डिपो की बस एटा से नोएडा जा रही थी। इसमें परिचालक सहित कुल चार यात्री सवार थे। सुबह करीब छह बजे जैसे ही यह बस गांव उमरावपुर के समीप पहुंची तो इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन

चालक जयवीर सिंह निवासी गांव मिलावली एटा बस के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिचालक हिमांशु व उसमें अन्य चार सवारी आंशिक रूप से घायल हो गई। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed