पाकिस्तानी डाकुओं की धमकी: सीमा को हमारे हवाले कर दो, नहीं तो पाक हिंदुओं पर करेंगे अत्याचार
सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर भारत सरकार से पत्नी व बच्चों को वापस दिलाने की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, सीमा कहती है कि अगर उसे और बच्चों को प्यार व अपनापन मिलता तो वह यह कदम कभी नहीं उठाती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पबजी गेम से प्रेम के बंधन में बंधे सीमा हैदर और सचिन मीणा को अब पाकिस्तान से धमकी मिल रही है। पाकिस्तानी सीमा को वापस भेजने की बात कह रहे हैं, कच्छ के डाकूओं ने धमकी दी है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक डाकू ने कहा कि दो दिन में सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं भेजा गया तो वे पाक हिंदुओं पर अत्याचार करेंगे। सीमा हैदर पबजी पार्टनर सचिन मीणा के प्यार में चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा पहुंच गई थी। इन दिनों सचिन-सीमा का प्यार खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
सीमा नाम के आगे हैदर नहीं सचिन या मीणा लगाएं
सोमवार को पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर कहती हैं कि वह हिंदू धर्म अपना कर नेपाल में सचिन से शादी कर चुकी हैं, लेकिन उसे आज भी सीमा हैदर बोला जा रहा है। उसने सभी से सीमा-सचिन या सीमा मीणा के नाम से पुकारने की अपील की।
गुलाम हैदर से नहीं मेरा कोई वास्ता
सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर सरकार से पत्नी व बच्चों को वापस दिलाने की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, सीमा कहती है कि अगर उसे और बच्चों को प्यार व अपनापन मिलता तो वह यह कदम कभी नहीं उठाती।
गुलाम हैदर के तलाक नहीं दिए जाने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि अब मैंने धर्म परिवर्तन कर लिया है। उनसे मेरा कोई वास्ता नहीं है। अगर फिर भी कोई आवश्यकता पड़ी है तो वह कानूनी रूप से भी तलाक देने को तैयार है।
सलाखों के पीछे सजा काटने को तैयार, नहीं जाएंगी पाकिस्तान
सीमा हैदर का कहना है कि बगैर अनुमति के भारत आने के लिए जुर्म की एवज में भले ही पूरी जिंदगी सलाखों के पीछे गुजरानी पड़े लेकिन मैं कभी पाकिस्तान नहीं जाऊंगी। उसे आशंका है कि पाकिस्तान लौटने पर उसकी हत्या कर दी जाएगी। वह अपने पिता के घर में रहती थीं, जिसे बेचकर भारत आ गई थी।
नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी सीमा
आपको बता दें कि पाकिस्तान के कराची निवासी सीमा हैदर और रबूपुरा के सचिन मीणा के बीच पबजी गेम खेलने के दौरान जान-पहचान हुई थी। वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ने के बाद सीमा 13 मई नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी।
चार बच्चों संग रबूपुरा पहुंची सीमा आंबेडकर नगर में किराये पर मकान लेकर सचिन के साथ रहने लगी। मामले की भनक पुलिस को लगते ही सीमा चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई। पुलिस टीम ने सभी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा था।